Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 11, 2016 2:47 PM IST


रविवार का दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम और श्रीलंकाई क्रिकेट फैन्स दोनों के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा। न्यूजीलैंड ने जहां एक ओर श्रीलंका टीम को दूसरे टी20 मैच में 9 विकटों से हराकर टी20 सीरीज एक तरफा 2-0 से अपने नाम की। वहीं दूसरी ओर कुछ श्रीलंकाई प्रशंसकों को स्टेडियम में उनके दुर्व्यवहार व कोलाहल मचाने के कारण सुरक्षाकर्मियों ने बाहर खदेड़ दिया। सूत्रों के मुताबिक कुछ सुरक्षाकर्मियों को पता चला कि कुछ श्रीलंकाई फैन्स मैदान में चोरी से अल्कोहल(शराब) ले आए थे और वह शराब पीकर मैदान में ड्रम बजाकर खूब शोर मचा रहे थे। फुल स्कोरकार्ड: SCORECARD: New Zealand vs Sri Lanka 2015-16, 2nd T20I at Auckland
सुरक्षाकर्मियों ने कुछ ड्रम सेटों को जब्त कर लिए और उन्हें स्टेडियम से बाहर निकाल दिया। nzherald.co.nz के मुताबिक मैदान के सुरक्षाकर्मियों के श्रीलंकाई फैन्स के साथ इस बर्ताव के लिए अन्य श्रीलंकाई फैन्स के समेत न्यूजीलैंड के समर्थकों ने भी विरोध जाहिर किया। इसके बाद बाहर निकाले गए गुस्साए फैन्स स्टेडियम के बाहर अपनी शिकायतों के साथ पुलिस थाने में पहुंचे। यह फैन्स बड़े दुर्भाग्यशाली रहे क्योंकि इन्हें पहली पारी में ही स्टेडियम से बाहर निकाल दिया गया जिसके कारण व कीवी बल्लेबाज कॉलिंन मुनरो की तेज तर्रार बल्लेबाजी नहीं देख पाए। फुल क्रिकेट स्कोरकार्ड: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला वनडे 2015-16, वाका पर्थ
अन्य श्रीलंकाई फैन्स जो उस समय मैदान पर मौजूद थे उन्हें सुरक्षाकर्मियों के द्वारा उनके देश के लोगों के साथ किया गया यह बर्ताव बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। एक फैन ने कहा,”हम माहौल और अनुभव का मजा लेने के लिए जाते हैं। जिसका मतलब है नाचने-गाने के लिए ड्रमों और तुरहियों को मैदान पर लाना। यह किसी पर्व की तरह है।”
उसने कहा, “ज्यादातर लोगों के लिए $30 डॉलर की टिकट खरीदना बड़ी बात है। वह यह धन इसलिए खर्च करते हैं ताकि वह श्रीलंका जैसे माहौल का आनंद उठा सकें। कई ड्रम जब्त कर लिए गए और सुरक्षाकर्मी कहते हैं कि हम स्टेडियम में म्यूजिक नहीं बजा सकते।” राहुल द्रविड़ बर्थ डे स्पेशल: जानिए द्रविड़ से जुड़ी 10 रोचक बातें
एक दूसरे फैन— जिसे मैदान से बाहर निकाल दिया गया था— ने कहा, “स्टेडियम में घुसने के पहले हमारे पास व्हस्की थी हम खेल का खूब आनंद उठा रहे थे, लेकिन सुरक्षाकर्मी आए और हमें बाहर ले गए।” उसने आगे बताया, ” उन्होंने हमें बताया कि हम बहुत पिए हुए हैं और कहा हम अपने साथ अल्कोहल लाए हैं। हम कोक पी रहे थे क्योंकि हमारा मुंह सूखा था। वह हमें बाहर ले गए क्योंकि उन्होंने कहा बोतलों में अल्कोहल है। वह इसे सिद्ध ही नहीं कर सकते थे कि बोतलों में अल्कोहल है। यह न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हम बहुत हल्ला मचा रहे थे। हम यहां कुछ गाना गाने के लिए आए थे।”
फुल स्कोरकार्ड: SCORECARD: New Zealand vs Sri Lanka 2015-16, 2nd T20I at Auckland
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
