×

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर मलिंगा

मलिंगा श्रीलंका टीम के एक अहम गेंदबाज हैं, उन्होंने कई बार टीम की जीत में अहम योगदान दिया है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - December 25, 2015 4:07 PM IST

लसिथ मलिंगा© IANS
लसिथ मलिंगा© IANS

32 वर्षीय श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा चोट से पूरी तरह उबर न पाने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार से शुरू हो रही पांच वनडे मैचों की क्रिकेट सीरीज से बाहर हो गए हैं। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले महीने सीरीज के दौरान मलिंगा चोटिल हुए थे। टीम के मैनेजर जेरी वोस्तर्ज ने कहा कि चोट के कारण मलिंगा को पहले दो वनडे से बाहर किया गया था और हमें उम्मीद थी कि वह चोट से उबर जाएंगे लेकिन मलिंगा को अभी भी परेशानी है। उनके घुटने में अभी भी दर्द है जिसके बाद उन्हें पूरी सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। ये भी पढ़ें: स्पॉट फिक्सिंग के आरोपियों को मिला और समय

आपको बता दें कि मलिंगा श्रीलंका टीम के एक अहम गेंदबाज हैं । उन्होंने कई बार टीम की जीत में अहम योगदान दिया है और उनके न खेलने से निश्चित रूप से श्रीलंका की गेंदबाजी आक्रमण प्रभावित हुआ है। हालांकि उनकी अनुपस्थिति में युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने का शानदार मौका होगा।

मलिंगा की जगह तिसारा परेरा को टीम में शमिल किया गया है। धमिका प्रसाद और कुसल परेरा के बाद अब मलिंगा भी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच क्रेग मैकमिलन ने चोटिल मलिंगा के सीरीज में न खेलने को श्रीलंका टीम के लिए एक बड़ा झटका बताया है। ये भी पढ़ें: मेरे जेहन में हमेशा रही टी-20 विश्व कप 2014 फाइनल की याद: युवराज सिंह

TRENDING NOW

मलिंगा ने अपना टेस्ट मैच में प्रदार्पण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच संयुक्त अरब अमीरात के लिए खेला था आपको बता दें श्रीलंकाई गेंदबाज अपने बेहतरीन स्लो योर्कर के लिए भी प्रसिद्ध है ये एकदिवसीय क्रिकेट में ये 99 नंबर की टी-शर्ट पहनते है