- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lankan skipper charith Asalanka pacer Asith Fernando to return home due to illness
पाकिस्तानी कप्तान के घर डिनर के बाद बीमार हुए असलंका और फर्नांडो, त्रिकोणीय सीरीज छोड़कर श्रीलंका वापस लौटेंगे
दासुन शनाका को त्रिकोणीय सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है जिसमें मेजबान टीम पाकिस्तान और जिम्बाब्वे भी शामिल है.
Published On Nov 17, 2025, 10:17 PM IST
Last UpdatedNov 17, 2025, 10:17 PM IST
Srilanka cricket
पाकिस्तान की टीम श्रीलंका और जिम्बाब्वे के साथ 18 नवंबर से त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी. इस सीरीज से पहले श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है. कप्तान चरिथ असलंका सहित श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के दो सीनियर खिलाड़ी बीमारी के कारण पाकिस्तान में टी20 त्रिकोणीय सीरीज छोड़कर स्वदेश लौटेंगे.
श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा कि दासुन शनाका को त्रिकोणीय सीरीज के लिए कप्तान नियुक्त किया गया है जिसमें मेजबान टीम और जिम्बाब्वे भी शामिल हैं जबकि तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो की जगह पवन रत्नायके को टीम में शामिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक, वनडे सीरीज के दौरान ही श्रीलंकाई खिलाड़ी पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी घर दावत पर गए थे. उसके बाद कुछ खिलाड़ी बीमार पड़ गए.
त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे असलंका और फर्नांडो
एसएलसी ने ‘एक्स’ पर लिखा, दो खिलाड़ी स्वदेश लौट रहे हैं, कप्तान चरित असलंका और तेज गेंदबाज असिथ फर्नांडो, दोनों ही बीमार हैं, जिसकी वजह से वह स्वदेश लौटेंगे, दोनों खिलाड़ी श्रीलंका, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली आगामी त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे.
दासुन शनाका होंगे कप्तान
बोर्ड ने बीमारी की प्रकृति के बारे में विस्तार से नहीं बताया. एसएलसी ने कहा कि दोनों को वापस बुलाया गया है जिससे कि व्यस्त सत्र से पहले उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके. बयान के अनुसार, यह एहतियाती फैसला यह सुनिश्चित करता है कि उन्हें उचित देखभाल मिले और भविष्य के मुकाबलों से पहले उन्हें ठीक होने के लिए पर्याप्त समय मिले. इसमें कहा गया, असलंका की अनुपस्थिति में दासुन शनाका कप्तान होंगे, उनकी जगह पवन रत्नायके को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है.
हाल ही में इस्लामाबाद में हुए घातक आत्मघाती हमले के बाद सुरक्षा चिंताओं के कारण श्रीलंकाई टीम के कई खिलाड़ी स्वदेश लौटना चाहते थे लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी ने उन्हें कड़ी सुरक्षा का आश्वासन दिया जिसके बाद मेहमान टीम ने वहीं रुकने का फैसला किया.