add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पाकिस्तान दौरे पर जाने वाली श्रीलंका की B टीम नहीं है: मैनेजर

श्रीलंका के टीम मैनेजर अशंता डे मेल ने पाकिस्तान जाने वाले स्क्वाड की आलोचनाओं का जवाब दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - September 24, 2019 3:09 PM IST

लसिथ मलिंगा, दिमुथ करुणारत्ने समेत 10 सीनियर खिलाड़ियों के पाकिस्तान दौरे पर जाने से इंकार करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लाहिरू थिरिमाने और दसुन शानका की अगुवाई में वनडे और टी20 टीम को पाकिस्तान भेजा है। हालांकि टीम के मैनेजर अशंता डे मेल ने साफ किया है कि इसे श्रीलंका की B टीम ना समझा जाय।

श्रीलंकाई दस्ता मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। टीम के प्रस्थान से पहले मैनेजर ने कोलंबो में बयान दिया, “खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खिलाड़ियों को ये साफ तौर पर बता दिया गया है कि वो ‘किसी बी टीम का हिस्सा नहीं हैं’ बल्कि ये हमारी सीनियर राष्ट्रीय टीम है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम मैनेजर ने आगे कहा, “हमने सुबह में एक फोटो सेशन और फिर धार्मिक समारोह आयोजित किया था। जिसके बाद खिलाड़ी एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। ”

‘आतंक’ के साये में पाकिस्तान दौरे पर रवाना हुई श्रीलंकाई क्रिकेट टीम

पाकिस्तान रवाना होने से पहले सोमवार को टीम मैनेजर मे एक बार फिर खिलाड़ियों को ब्रीफ किया था। इस बारे में अशंता ने बताया कि वो सोमवार दोपहर 2.00 बजे खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से मिले।

खिलाड़ियों को दी गई हिदायतों के बारे में अशंता ने बताया, “खिलाड़ियों को (एक बार फिर) समझाया जाएगा कि इस दौरे पर क्या करना है और क्या नहीं। उन्हें टीम होटल ना छोड़ने और होटल के कमरे में किसी अजनबी से ना मिलने के लिए कहा जाएगा।”