- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Sri Lankan women’s cricketer challenges Waqar Younis to bowl to Chamari Atapattu
श्रीलंकाई महिला क्रिकेटर ने दी वकार यूनिस को खुली चुनौती!
श्रीपली वीराक्कोडी ने वकार यूनिस को चामरी अटापट्टू के सामने गेंदबाजी करने के लिए कहा।
Published On Jul 03, 2017, 03:28 PM IST
Last UpdatedJul 03, 2017, 03:28 PM IST

श्रीलंका क्रिकेटर श्रीपली वीराक्कोडी ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी वकार यूनिस को चामरी अटापट्टू के सामने गेंदबाजी करने के लिए कहा। दरअसल उनकी ये टिप्पणी वकार के उस ट्वीट के जवाब में आई है जिसमें उन्होंने महिला क्रिकेट के ओवर 50 से घटाकर 30 करने के लिए कहा था। वकार का मानना है कि इससे महिला क्रिकेट को ज्यादा प्रसिद्धि और दर्शक मिलेंगे लेकिन उन्हें अपने इस ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर लोगों की आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
I challenge you to bowl to Athapaththu @waqyounis99 she will hit you for six any day of the week
— Sripali Weerakkody (@SriW07) July 1, 2017
लोगो ने उनके ट्वीट के जवाब में लिखा कि अगर ऐसा ही है तो फिर पुरुष टीम के लिए भी विश्व कप 30 ओवरों का किया जाए और साथ ही टेस्ट क्रिकेट को भी पांच से घटाकर तीन दिन का किया जाए। क्रिकेट प्रशंसकों को लगा कि वकार महिला और पुरुष टीमों के बीच भेदभाव कर रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि महिलाएं 50 ओवर का क्रिकेट नहीं खेल सकती। इसी बात पर श्रीपली ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि, “मैं आपको चुनौती देती हूं कि आप चामरी अटापट्टू को गेंदबाजी करें, वो कहीं भी और कभी भी आपकी गेंद पर छक्का लगा सकती हैं। [ये भी पढ़ें: महिला क्रिकेट को लेकर किए विवादास्पद ट्वीट पर वकार यूनिस ने दी सफाई]
श्रीलंका की इस स्टार खिलाड़ी ने हाल ही में महिला विश्व कप टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़ा है। 29 जून को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गई थी लेकिन चामरी एक छोर से पारी को संभाले रही और 143 गेंदो में 178 रनों की धमाकेदार पारी खेली।