खतरे में नहीं है दिमुथ करुणारत्ने, श्रीलंकाई कोच ने की पुष्टि

कोच चंडिका हथुरूसिंघा ने कहा कि दिमुथ करुणारत्ने "अच्छी हालत में है" और "कोई खतरा नहीं" है।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 02, 2019, 03:59 PM IST

Published On Feb 02, 2019, 03:59 PM IST

Last UpdatedFeb 02, 2019, 03:59 PM IST

Dimuth Karunaratne (AFP Photo)

कैनबरा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दौरान पैट कमिंस की बाउंसर से चोटिल हुए श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने को कोई खतरा नहीं था। हालांकि करुणारत्ने की गर्दन और नाक में चोट लगी है।

ये भी पढ़ें: कैनबरा टेस्ट: दूसरे दिन बिखरी श्रीलंकाई पारी, 411 रनों से आगे ऑस्ट्रेलिया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने 58वें टेस्ट मैच मे करुणारत्ने 46 रन बनाकर नॉट आउट थे, जब कमिंस की बाउंसर उनके कंधे पर और उनके हेलमेट पर जाकर लगी। वो तुरंत मैदान पर फिसल गए, जिससे उनसे हाथ से बल्ला छूट गया। कमिंस और कप्तान टिम पेन समेत सभी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी उनकी मदद करने के लिए दौड़े।

स्टाफ से एक डॉक्टर और फिजियो फौरन मैदान की ओर भागे और बाकी मेडिकल टीम को के फोन किया गया। कुछ 10 मिनट के बाद करुणारत्ने को स्ट्रेचर पर रखा गया और गोल्फ कार्ट की मदद से मैदान से बाहर ले जाया गया। वहां से उन्हें जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें: पांचवें वनडे के लिए पूरी तरह फिट हैं महेंद्र सिंह धोनी

कोच चंडिका हथुरूसिंघा ने कहा कि वो “अच्छी हालत में है” और “कोई खतरा नहीं” है। कोच ने बयान दिया, “ये शुरू में थोड़ा डरावना था जिस तरह से वो गिर गया, लेकिन वो पूरे समय ठीक था, वो अंपायरों और फिजियो से लगातार बात कर रहा था, चोट गर्दन के पीछे लगी थी, इसलिए जांच की जा रही है।” क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि उसे गर्दन में दर्द और हाथों में मरोड़ की शिकायत है।

Editor's Pick