add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

श्रीलंका की अनुभवी गेंदबाजी सफलता की कुंजी : तिसारा परेरा

इस मैच में श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज नहीं चल सके लेकिन ऑलराउंडर तिसारा परेरा ने कहा कि उनकी टीम को हमेशा से अपनी अनुभवी गेंदबाजी ईकाई पर भरोसा था।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - June 5, 2019 2:21 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में श्रीलंका की टीम ने शानदार गेंदबाजी के दम पर जीत हासिल की। श्रीलंका की गेंदबाज नुवान प्रदीप ने चार विकेट झटके और श्रीलंका 187 रन के लक्ष्य का बचाव करने में कामयाब रहा।

इस मैच में श्रीलंकाई टीम के बल्लेबाज नहीं चल सके लेकिन ऑलराउंडर तिसारा परेरा ने कहा कि उनकी टीम को हमेशा से अपनी अनुभवी गेंदबाजी ईकाई पर भरोसा था। श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर इस विश्व कप में पहली जीत दर्ज की। इससे पहले उसे शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड ने मात दी थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘पहले दस ओवर की खराब गेंदबाजी की वजह से हारा अफगानिस्तान’

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई श्रीलंका टीम सिर्फ 201 रन बना सकी। बाद में प्रदीप के चार और लसिथ मलिंगा के तीन विकेट की मदद से उसने जीत दर्ज की।

परेरा ने कहा ,‘‘हमें खुद पर भरोसा था और हमें पता था कि हमारे गेंदबाज कितने अनुभवी है। यही वजह है कि हम पांच तेज गेंदबाजों को लेकर उतरे थे।’’

पढ़ें:- मलिंगा-नुवान प्रदीप की शानदार गेंदबाजी के चलते 34 रन से जीता श्रीलंका

उन्होंने कहा, ‘हमें विकेट लेने थे वरना हम हार जाते । हमने अपने बेसिक्स नहीं छोड़े और कुछ अतिरिक्त करने का प्रयास नहीं किया।’’
परेरा ने कहा ,‘‘बल्लेबाजी ईकाई के तौर पर हम नाकाम रहे क्योंकि अच्छी शुरुआत के बाद हमने पांच विकेट लगातार ही गंवा दिए। हमें बल्लेबाजी में अपनी कमजोरियों से उबरकर अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।’’

कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कहा, ‘लंबे समय बाद हमें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन बीच में विकेट गिरने से हम फिर बैकफुट पर आ गए। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण शानदार रहा। हमारा अनुभव भी काम आया। हमें निश्चित तौर पर बल्लेबाजी पर मेहनत करनी होगी।’’