श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का किया ऐलान, WTC फाइनल के लिए काफी अहम है यह सीरीज
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम का किया ऐलान, WTC फाइनल के लिए काफी अहम है यह सीरीज
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 09 से 13 मार्च तक क्राइस्टचर्च के हैग्ले ओवल में खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट 17 मार्च से 21 मार्च तक वेलिंग्टन में खेला जाएगा.
Written by Akhilesh Tripathi Last Published on - February 25, 2023 8:49 AM IST
SL Squad for NZ (Photo-ICC Twitter page)
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. दिमुथ करुणारत्ने की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम घोषित की गई है. श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच मार्च में टेस्ट सीरीज खेली जानी है.
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 09 से 13 मार्च तक क्राइस्टचर्च के हैग्ले ओवल में खेला जाएगा, वहीं दूसरा टेस्ट 17 मार्च से 21 मार्च तक वेलिंग्टन में खेला जाएगा.
Add Cricket Country as a Preferred Source
WTC फाइनल के लिए काफी अहम है यह सीरीज:
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका को इस सीरीज में 2-0 से जीत दर्ज करनी होगी. अगर श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड को 2-0 से हरा देती है और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से मात देती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से ऑस्ट्रेलिया बाहर हो जाएगा और फाइनल में भारत-श्रीलंका की टक्कर हो सकती है. हालांकि श्रीलंका के लिए न्यूजीलैंड को उसके घर पर हराना आसान नहीं होने वाला है. न्यूजीलैंड की टीम पहले ही WTC फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है.
क्या है समीकरण:
श्रीलंका अगर दोनों मैच न्यूजीलैंड से जीत जाती है तो उसका विनिंग पर्सेंट 61 तक पहुंच सकता है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अगर भारतीय टीम से 4-0 से सीरीज हारती है तो उसका जीत प्रतिशत 60 से नीचे पहुंच जाएगा. भारतीय टीम अगर सीरीज 4-0 से जीतती है तो टीम का विनिंग प्रतिशत 70 से ज्यादा होगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.