add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया की भारी बेइज्जती, दूसरे वनडे में 174 रन से मिली हार

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम 24.2 ओवर में सिर्फ 107 रन पर सिमट गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 14, 2025 4:35 PM IST

SL VS AUS 2nd ODI: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी से होना है. इस टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम की श्रीलंका में भारी बेइज्जती हुई. श्रीलंका ने लगातार दूसरे वनडे मैच (SL VS AUS 2nd ODI) में ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हरा दिया. शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 174 रन के बड़े अंतर से मात दी.

श्रीलंका (SL VS AUS 2nd ODI) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल मेंडिस (101) के शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया की टीम 24.2 ओवर में सिर्फ 107 रन पर सिमट गई. दुनिथ वेल्लालागे ने चार विकेट लिए, वहीं असिथा फर्नांडो और वानिंदु हसरंगा को तीन-तीन सफलता मिली. पहले वनडे मैच में भी श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हराया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुसल मेंडिस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, वहीं चरिथ असलंका को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. पहले वनडे मैच में शतक जड़ने वाले चरिथ असलंका ने दूसरे वनडे मैच में नाबाद 78 रन की पारी खेली.

TRENDING NOW

कुसल मेंडिस ने जड़ा शतक

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाथुम निसंका (06) का विकेट जल्दी गंवा दिया, मगर इसके बाद कुसल मेंडिस और निसान मदुशंका (51) के बीच 98 रन की साझेदारी हुई. कुसल मेंडिस ने वनडे करियर का पांचवां शतक जड़ा और 101 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. कामिंडु मेडिंस (04) का बल्ला खामोश रहा. हालांकि पहले मैच में शतक जड़ने वाले कप्तान चरिथ असलंका ने दूसरे वनडे मैच में जलवा दिखाया और 66 गेंद में 78 रन (छह चौके, तीन छक्के) बनाकर नाबाद रहे. जनित लियानगे ने भी 21 गेंद में 32 रन (तीन चौके, दो छक्के) की नाबाद पारी खेली. श्रीलंका ने 50 ओवर में चार विकेट पर 281 रन बनाए.

102 रन पर सिमटी ऑस्ट्रेलियाई टीम

ऑस्ट्रेलिया टीम 282 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 24.2 ओवर में सिर्फ 107 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. कप्तान स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए. जोश इंग्लिस ने 22 रन और ट्रेविस हेड ने 18 रन की पारी खेली.