add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

खराब फॉर्म का भुगता खामियाजा, टी-20 वर्ल्ड कप से छीनी कप्तानी, इस खिलाड़ी को बनाया नया कप्तान

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी- मार्च में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 10:05 PM IST

Srilanka cricket sacks Charith Asalanka as skipper: श्रीलंका ने भारत के साथ सह मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप की प्रारंभिक टीम में चरित असलंका को कप्तानी से हटाते हुए दासुन शनाका को कप्तान बनाया है. चयन समिति के प्रमुख के रूप में लौटे प्रमोदया विक्रमसिंघा ने कहा कि पिछले तीन विश्व कप खेलने का शनाका का अनुभव और बल्लेबाजी में असलंका का खराब फॉर्म इस फैसले का आधार था.

इस्लामाबाद में आत्मघाती बम विस्फोट में नौ लोगों के मारे जाने के बाद असलंका पिछले महीने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान के सीमित ओवरों के दौरे पर भी नहीं गए थे. चरिथ असलंका का खराब फॉर्म भी उन्हें कप्तानी से हटाने की वजह है. असलंका ने इस साल 12 पारियों में 122 के स्ट्राइक रेट से 156 रन बनाए थे, और उनका T20I बल्लेबाज के तौर पर बहुत अच्छा रिकॉर्ड नहीं रहा है, उनका ओवरऑल स्ट्राइक रेट 126 है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विक्रमसिंघा ने कहा, शनाका हरफनमौला की भूमिका में होंगे. हमे उम्मीद है कि असलंका बल्लेबाजी में पुराना फॉर्म हासिल करेंगे. मुख्य कोच सनत जयसूर्या से मशविरे के बाद हमने तय किया कि बहुत सारे बदलाव करने की जरूरत नहीं है लिहाजा टीम वही होगी.

श्रीलंका प्रारंभिक टीम :

दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, जनिथ लियानागे, चरित असलंका, कामिंदु मेंडिस, पवन रत्नायके, सहन अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलालागे, मिलन रत्नायके, नुवान तुषारा, एशान मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, प्रमोद मदुशान, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महीष तीक्षणा, दुशान हेमंता, विजयकांत वियासकांत, ट्रावीन मैथ्यू

इनपुट- भाषा

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/