आप आईपीएल देख रहे थे, उधर श्रीलंका ने बड़ा खेला कर दिया

श्रीलंका की टीम ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 531 रन बनाए. खेल के दूसरे दिन श्रीलंका की टीम 531 रन पर ढेर हो गई, मगर टीम के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 31, 2024, 11:14 PM IST

Published On Mar 31, 2024, 11:14 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2024, 11:14 PM IST

Srilanka cricket

(Image credit-Twitter)

भारत में इस समय आईपीएल खेला जा रहा है. क्रिकेट फैंस आईपीएल 2024 में टी-20 क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं, इस बीच श्रीलंका की टीम ने टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान बना दिया है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

चटगांव में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम खेल के दूसरे दिन 531 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 531 रन का विशाल स्कोर बनाया, मगर इस मैच में श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका. टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 531 रन बनाने के बाद किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं जड़ा है. इससे पहले 524 रन का रिकॉर्ड था, जब पारी में किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका के लिए कुसल मेडिंस ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए, वहीं कामिंदु मेंडिस ने नाबाद 92 रन की पारी खेली. इसके अलावा दिमुथ करुणारत्न ने 86 रन, धनंजय डि सिल्वा ने 70 रन, दिनेश चांदीमल ने 59 रन और निशान मदुशंका ने 57 रन का योगदान दिया.

टेस्ट क्रिकेट का उच्च स्कोर (बिना शतक का)

श्रीलंका vs बांग्लादेश- 531/10- 2024

भारत vs न्यूजीलैंड- 524/9 घोषित- 1976

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज- 520/7 घोषित- 2009

साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया- 517/10- 1998

पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया- 500/8 घोषित- 1981

श्रीलंका की पहली पारी के जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने एक विकेट पर 55 रन बनाए हैं. बांग्लादेश की टीम श्रीलंका से 476 रन पीछे हैं.

Editor's Pick