×

टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ खास रिकॉर्ड, टीम इंडिया दो बार चुकी है यह कारनामा

दासुन शनाका ने इस मैच में 19 बॉल में अर्धशतक लगाया जो टी 20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2026 2:26 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को पहले मैच में श्रीलंका और ओमान की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 225 रन बनाए, जिसके जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 120 रन ही बना सकी. श्रीलंका की टीम ने 105 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. वहीं इस मैच में श्रीलंका की टीम ने एक खास रिकॉर्ड बनाया.

श्रीलंका की टीम के लिए इस मैच में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया. कुसल मेंडिंस ने 45 बॉल में 61 रन, पवन रत्नायके ने 28 बॉल में 60 रन और कप्तान दासुन शनाका ने 20 बॉल में 50 रन की पारी खेली. टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसा पहली बार हुआ है, जब श्रीलंका की पारी में तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया है. भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार यह कारनामा कर चुकी है. भारत और श्रीलंका के अलावा साउथ अफ्रीका यह कारनामा करने वाली तीसरी टीम है.

T20 WC की एक पारी में तीन अलग-अलग 50 से ज़्यादा रन

IND vs ENG, डरबन, 2007
SA vs ENG, वानखेड़े, 2016
IND vs NED, सिडनी, 2022
SL vs OMA, पल्लेकेले, 2026*

श्रीलंका ने बनाया T20I का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

श्रीलंका की टीम ने ओमान के खिलाफ मैच में टी-20 इटरनेशनल का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया. श्रीलंका का टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर केन्या के खिलाफ आया था. साल 2007 में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 260 रन बनाए थे.

दासुन शनाका ने श्रीलंका के लिए जड़ा T20I का सबसे तेज अर्धशतक

दासुन शनाका ने इस मैच में 19 बॉल में अर्धशतक लगाया जो टी 20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक है. दासुन शनाका ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा. इससे पहले शनाका ने भारत के खिलाफ पुणे में साल 2023 में 20 बॉल में अर्धशतक लगाया था.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/