'कुदरत का निजाम' भी पाकिस्तान को नहीं बचा सका, श्रीलंका से जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
T20 WC 2026: 'कुदरत का निजाम' भी पाकिस्तान को नहीं बचा सका, श्रीलंका से जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पांच रन से जीत दर्ज की लेकिन नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से पिछड़ने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 28, 2026 11:25 PM IST
Pakistan Knocked out
कुदरत के निजाम के भरोसे सेमीफाइनल में एंट्री की राह देख रही पाकिस्तान की टीम का सपना श्रीलंका ने तोड़ डाला. पाकिस्तान ने शनिवार को सुपर आठ चरण के मैच में श्रीलंका के खिलाफ पांच रन से जीत दर्ज की लेकिन नेट रन रेट में न्यूजीलैंड से पिछड़ने के कारण टी20 विश्व कप से बाहर हो गया.
सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (100) के शतक और फखर जमां के (84 रन) के अर्धशतक तथा दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए टी20 विश्व कप इतिहास में 176 रन की रिकॉर्ड भागीदारी से आठ विकेट पर 212 रन बनाए. पाकिस्तान को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका को 147 रन से पहले रोकना था, मगर पाकिस्तान की टीम ऐसा नहीं कर सकी. पाकिस्तान के सेमीफाइनल की रेस से बाहर होते ही न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. हालांकि पाकिस्तान ने इस मुकाबले में जीत हासिल की. साहिबजादा फरहान को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
आखिरी ओवर में दिखा जबरदस्त रोमांच
श्रीलंकाई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 207 रन बनाए जिसमें कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 76 रन और पवन रत्नायके ने 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेलीं. आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन बनाने थे, दासुन शनाका ने शाहीन अफरीदी की पहली चार बॉल पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से 22 रन बना डाले, मगर आखिरी दो गेंद पर वह कोई रन नहीं बना सके. दासुन शनाका ने 31 बॉल में 76 रन की पारी में दो चौके और आठ छक्के लगाए.
श्रीलंका ने की खराब शुरुआत
पाकिस्तान से मिले 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. पथुम निसांका सात गेंदों का सामना करने के बाद महज तीनरन बनाकर आउट हुए. कामिल मिशारा अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 26 रन बनाकर आउट हुए. चरित असंलका को 25 रनों के स्कोर पर अबरार अहमद ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा. कामिंडु मेंडिस सिर्फ तीन रन ही बना सके, जबकि जनिथ लियानागे ने पांच रन का योगदान दिया.
दासुन शनाका ने खेली दमदार पारी
पवन रत्नायके ने एक छोर संभाले रखा और उन्होंने 37 गेंदों में 58 रनों की दमदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं कप्तान दासुन शनाका ने अंतिम ओवरों में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. पारी के 19वें ओवर में शनाका ने 18 और अंतिम ओवर में 22 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए.
साहिबजादा फरहान और फखर जमान के बीच रिकॉर्ड साझेदारी
इससे पहले पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 212 रन लगाए. साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों में 100 रनों (09 चौके, 05 छक्के) की पारी खेली, वहीं, फखर जमान ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 42 गेंदों में 84 रन (09 चौके, 04 छक्के) बनाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 176 रनों की साझेदारी निभाई, जो टी20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी भी है. कप्तान सलमान आगा और मोहम्मद नवाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि शादाब खान सात रन ही बना सके. गेंदबाजी में श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए, वहीं दासुन शनाका को दो सफलता मिली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.