कैरेबियन प्रीमियर लीग से बाहर हुई सेंट लूसिया स्टार्स टीम

सीपीएल लिमिटेड ने सैंट लूसिया स्टार्स टीम के मालिकों का कॉन्ट्रेक्ट खत्म कर दिया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 11, 2019, 12:09 PM IST

Published On Aug 11, 2019, 12:09 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2019, 12:09 PM IST

सैंट लूसिया स्टार्स के स्टार बल्लेबाज कायरान पोलार्ड (CPL)

सैंट लूसिया स्टार्स फ्रेंचाइजी कैरेबियन प्रीमियर लीग 2019 का हिस्सा नहीं होगी। दरअसल सीपीएल लिमिटेड ने अपने और सेंट लूसिया फ्रैंचाइज़ी को संचालित करने वाली कंपनी रॉयल स्पोर्ट्स क्लब, एलएलसी के बीच हुए कॉन्ट्रेक्ट को समाप्त कर दिया।

बुधवार, 7 अगस्त को लिए गए इस फैसले के पीछे का कारण सीपीएल की तरफ से साफ नहीं किया गया है। हालांकि लीग की ओर से जारी किए आधिकारिक बयान के मुताबिक वो सैंट लूसिया की एक नई फ्रेंचाइजी को तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं जो कि इस सीजन में हिस्सा लेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं दूसरे तरफ रॉयल स्पोर्ट्स क्लब के मुख्य अधिकारी और मालिक इस फैसले से काफी निराश हैं और कानूनी मंच पर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हम सीपीएल प्रेस विज्ञप्ति से पूरी तरह असहमत हैं और सीपीएल को हमसे जो भी शिकायत होगी उससे सही तरीके और उपयुक्त फोरम में हल करने के लिए काम करेंगे।”

पढ़ें: ‘प्लेइंग इलेवन में वापसी के लिए मुझे और हेजलवुड को कड़ी मेहनत करनी होगी’

पूर्व कप्तान डैरन सैमी, कायरान पोलार्ड और डेविड वार्नर जैसे स्टार खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं और 2019 सीजन के लिए सैंट लूसिया स्टार्स ने लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज विदेशी खिलाड़ी को स्क्वाड में शामिल किया था। सीपीएल का आगामी सीजन 4 सितंबर से शुरू हो रहा है।

Editor's Pick