- Home
- News
- star Pacer Joins The Team before the First Test of The Ashes England Announced 12 Member Team
एशेज 2025: पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने कसी कमर, खतरनाक गेंदबाज की हुई टीम में एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू होने वाले पहले एशेज टेस्ट के लिए अपनी 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें एक खतरनाक पेसर की एंट्री हुई है.
Published On Nov 19, 2025, 03:34 PM IST
Last UpdatedNov 19, 2025, 03:34 PM IST
the-ashes-test-match
पर्थ: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए 12 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. मार्क वुड को खेलने की इजाजत मिल गई है. इससे इंग्लैंड टीम का जोश जरूर बढ़ा होगा. अब यह पेसर एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में नजर आ सकता है. इंग्लैंड ने ऑफ स्पिनर शोएब बशीर के साथ पांच तेज गेंदबाजों को शामिल किया है.
इंग्लैंड की ओर से 19 टेस्ट मुकाबलों में 68 विकेट हासिल कर चुके शोएब बशीर इस फॉर्मेट में 50 विकेट निकालने वाले सबसे युवा इंग्लिश गेंदबाज हैं, लेकिन वह जुलाई 2025 में भारत के खिलाफ मुकाबले के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेले हैं. उंगली में चोट की वजह से बशीर इंग्लैंड की टीम से बाहर रहे. इस पिच पर सूखापन है, जिससे बशीर एक प्रमुख दावेदार बन गए हैं.
सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा, जहां गति और उछाल मिलने की उम्मीद है. ऐसे में मेहमान टीम केवल तेज गेंदबाजी आक्रमण पर निर्भर रहने की अपनी रणनीति पर ही कायम रह सकती है.
इंग्लैंड की संभावित टीम में मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स जैसे खिलाड़ी हैं, जो 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं.
एशेज के इतिहास में साल 1882 से अब तक कुल 345 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 142 मैच अपने नाम किए, जबकि 110 मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत नसीब हुई.
दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मैच पर्थ में होगा. दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में आयोजित होगा. सीरीज का तीसरा मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में होगा, जबकि 26 दिसंबर से मेलबर्न में चौथे टेस्ट की शुरुआत होगी. सीरीज का पांचवां मैच 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाना है.
पहले एशेज टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम: बेन डकेट, जैक क्रॉली, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर.