ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें, उचित व्यवहार करें...सचिन की युवा क्रिकेटर्स को सलाह
ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें, उचित व्यवहार करें...सचिन की युवा क्रिकेटर्स को सलाह
सचिन ने पुरस्कार मिलने के बाद ट्वीट किया, यह पुरस्कार खेल और उन लोगों को वापस देने की याद दिलाता है जिन्होंने मुझे सब कुछ दिया, मुझे खुले दिल और असीमित सीमाओं के साथ भारत के लिए बल्लेबाजी करने का मौका देने के लिए बीसीसीआई और हर क्रिकेट प्रेमी को धन्यवाद.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - February 2, 2025 8:28 AM IST
(Image credit- BCCI X Video)
Sachin Tendulkar: भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को शनिवार को ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से नवाजा गया. शनिवार को मुंबई में हुए भव्य समारोह को सचिन को यह सम्मान दिया गया. इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने युवा क्रिकेटरों को कई अहम सलाह दी. उन्होंने युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट के इतर ध्यान भटकाने वनाली चीजों से दूर रहने को कहा.
सचिन तेंदुलकर को आईसीसी अध्यक्ष जय शाह के हाथों कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस दौरान रोहित शर्मा सहित टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी भी मौजूद थे. सचिन के अलावा जसप्रीत बुमराह को 2023-24 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के लिए पॉली उमरीगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
Add Cricket Country as a Preferred Source
ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहो: सचिन
सचिन तेंदुलकर ने कहा, क्रिकेट के बिना हम सभी आज इस कमरे में नहीं बैठे होते, मेरे लिए यह जीवन का अनमोल तोहफा है, हमारे पास बल्ला और गेंद है और अगर हम मजबूत ग्रीप नहीं रखेंगे तो यह ढीली पड़ जाएगी. मास्टर ब्लास्टर ने कहा, मैं आप लोगों को यह सलाह नहीं दूंगा कि अपना ध्यान केंद्रित रखो, लेकिन ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहो.
भारतीय दिग्गज ने कहा, हमेशा अपने खेल को महत्व दें और अपने खेल का ख्याल रखें. मैं मौजूदा भारतीय क्रिकेटर के तौर पर कभी मैदान पर नहीं उतर पाऊंगा, इसका अहसास मुझे उस अंतिम दिन (2013) हुआ, इसी तरह जब आप संन्यास लेंगे तो आपको अहसास होगा कि आप कुछ साल पहले कहां थे. उन्होंने कहा, मौजूदा भारतीय क्रिकेटर के तौर पर आपके अंदर अभी भी बहुत क्रिकेट बचा है, हमारे पास सबकुछ नहीं हो सकता इसलिए सब मिलने पर उस चीज की कद्र करनी चाहिए और उचित व्यवहार करें तथा खेल और देश को आगे ले जाएं.
💬💬 Don’t let distractions disrupt your career, value everything you have, take the game and country’s name forward.
वहीं पुरस्कार मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं, 24 साल तक चली मेरी क्रिकेट यात्रा कभी भी मेरी नहीं रही, यह हर कोच के मार्गदर्शन, हर साथी के भरोसे, हर प्रशंसक के अटूट समर्थन और मेरे परिवार के विश्वास, प्यार और बलिदान का परिणाम है.
उन्होंने कहा, यह पुरस्कार खेल और उन लोगों को वापस देने की याद दिलाता है जिन्होंने मुझे सब कुछ दिया, मुझे खुले दिल और असीमित सीमाओं के साथ भारत के लिए बल्लेबाजी करने का मौका देने के लिए बीसीसीआई और हर क्रिकेट प्रेमी को धन्यवाद.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.