• Home
  • News
  • Stephen fleming, Brendon Mccullum congratulate Ross Taylor for becomes highest run getter for country

पूर्व कप्‍तान स्‍टीफन फ्लेमिंग और मैक्‍कुलम ने टेलर को दी बधाई

रॉस टेलर ने अपने देश के लिए 218वें मैच में यह कीर्तिमन स्थापित किया।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 20, 2019, 05:03 PM IST

Published On Feb 20, 2019, 05:03 PM IST

Last UpdatedFeb 20, 2019, 05:03 PM IST

Ross Taylor @Getty image

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग और ब्रेंडन मैक्‍कुलम ने हमवतन रॉस टेलर को देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने पर बधाई दी है।

पढ़ें: आईसीसी ने कोच इरफान अंसारी पर 10 साल का बैन लगाया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेलर ने बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में 69 रन की अहम पारी खेली। इसके साथ ही टेलर ने न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने इस मामले में फ्लेमिंग को पीछे छोड़ा। वनडे में टेलर के कुल 8,026 रन हो गए हैं जबकि फ्लेमिंग ने कुल 8,007 रन बनाए थे।

फ्लेमिंग और मैक्‍कुलम ने ट्वीट कर टेलर को बधाई संदेश दिया। फ्लेमिंग ने लिखा, ‘बधाई हो रॉस टेलर। आपके आखिरी 18 महीने शानदार रहे हैं। आप महान खिलाड़ी हो मुझे उम्मीद है कि आने वाली पीढ़ी के लिए उदाहरण बनोगे। आप इसके हकदार हैं और आने वाले महीनों के लिए शुभकामनाएं।’

टेलर ने अपने देश के लिए 218वें मैच में यह कीर्तिमन स्थापित किया जबकि फ्लेमिंग ने अपने करियर में कुल 280 वनडे मैच खेले। फ्लेमिंग ने अपना आखिरी वनडे मैच 2007 विश्व कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

टेलर औसत के मामले में भी फ्लेमिंग से बेहतर हैं। अब तक खेले गए 218 वनडे मैच में टेलर का औसत 48.34 का है जबकि फ्लेमिंग का औसत 32.40 का था।

पढ़ें: ‘दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों का सामना कर और भी बेखौफ हो गया हूं’

वर्ष 2017 के बाद से टेलर का फॉर्म दमदार रहा है। उन्होंने इस दौरान वनडे क्रिकेट में पांच शतक और 14 अर्धशतक जड़े हैं। फ्लेमिंग टेस्ट क्रिकेट में भी न्यूजीलैंड की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने कीवी टीम के लिए 111 मैचों में 7172 रन बनाए हैं।

टेस्ट में टेलर ने अब तक 90 मैचों में 6523 रन बनाए हैं। उनका औसत 45.93 का रहा है जबकि फ्लेमिंग ने खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 40.06 की औसत से रन बनाए थे।

Editor's Pick