×

स्टीफन फ्लेमिंग बनेंगे धोनी की टीम के कोच!

धोनी-फ्लेमिंग की पार्टनरशिप ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दो आईपीएल खिताब जितवाए हैं वहीं टीम तीन बार उप-विजेता रही है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 17, 2015 1:06 PM IST

स्टीफन फ्लेमिंग और महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images
स्टीफन फ्लेमिंग और महेंद्र सिंह धोनी © Getty Images

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की नई टीम पुणे के साथ जुड़ चुके हैं। अब खबरें सुनने को मिल रही हैं कि चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी धोनी की नई टीम पुणे
के साथ बतौर कोच जुड़ सकते हैं। पुणे टीम को संजीव गोयनका की न्यू राइजिंग ने खरीदा है और वह फ्लेमिंग को टीम के रूप में चुन सकते हैं। फ्रेंचाइजी इस संबंधी में स्पष्टीकरण आगे आने वाले दिनों में देगी। मंगलवार को ड्राफ्ट नीलामी में पुमे टीम ने पांच खिलाड़ियों — एम एस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डू प्लेसी, अजिंक्य रहाणे, और स्टीवन स्मिथ को खरीदा था। आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमेन व संजीव गोयनका के भाई ने ट्वीट में लिखा कि वह धोनी और फ्लेमिंग के साथ मिलकर एक सशक्त टीम बनाना चाहते हैं। ये भी पढ़ें: आईपीएल-9 में पुणे टीम से खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी और अजिंक्य रहाणे

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, फ्लेंमिग तत्परता से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करते, उन्होंने बताया, “मैं इस समय किसी भी प्रकार की टिप्पणी देने की परिस्थिति में नहीं हूं।” धोनी-फ्लेमिंग की पार्टनरशिप ने चेन्नई सुपरकिंग्स को दो आईपीएल खिताब जितवाए हैं वहीं टीम तीन बार उप-विजेता रही है। यही बात है कि पुणे फ्लेमिंग को कोच बनाने के लिए प्रयासरत है। बुधवार को संजीव गोयनका ने कहा कि उनकी कोच के संबंध में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, ” हमने अपना ऑफर कई लोगों को दिया था जिनमें से कुछ को चुना है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई भी नाम बताना सही होगा। हम बातचीत के अंतिम पड़ाव पर हैं और आपका नाम जानने के लिए कुछ और दिनों का
इंतजार करना पड़ेगा। ये भी पढ़ें: ड्राफ्ट नीलामी ने पुणे फ्रेंचाइजी को बनाया आईपीएल 9 की सशक्त टीम

TRENDING NOW

संजीव गोयनका, सौरव गांगुली के साथ इंडियन सुपर लीग(आईएसएल) की एटिलेटिको डे कोलकाता टीम के सह-मालिक भी हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या पुणे के कोच के
लए गांगुली विकल्प हो सकते हैं? संजीव ने कहा, “हम गांगुली को कोच बनाने के लिए नहीं सोच रहे हैं और इसी भविष्य में भी संभावनाएं नहीं है।” हालांकि अगर बाहर की
आबोहवा को देखें तो यह साफ पता चलता है कि पुणे फ्लेमिंग को कोच बनाने के लिए आतुर है।