कप्तान कोहली के बचाव में उतरे कोच स्टीफन फ्लेमिंग, कह दी ये बड़ी बात
गौतम गंभीर की राय थी कि कोई भी विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को एक बराबर नहीं कह सकता
Published On Mar 22, 2019, 09:12 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2019, 09:12 PM IST
Stephen-Fleming @ Ians (file image)
चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने गौतम गंभीर की विराट कोहली के संदर्भ में की गई टिप्पणी के बारे में कहा है कि एक व्यक्ति से इंडियन टी-20 लीग नहीं जीता जा सकता।
पढ़ें: ‘पिछले साल हैदराबाद के साथ ग्रुप चैट पर संदेश मिलते रहे’
गंभीर की राय थी कि कोई भी कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को एक बराबर नहीं कह सकता क्योंकि भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान ने अपनी टीम को इंडियन टी-20 टूर्नामेंट का खिताब नहीं दिलाया है।
कोलकाता को दो इंडियन लीग टी20 ट्रॉफी (2012, 2014) दिलाने में टीम की अगुवाई करने वाले गंभीर ने कहा कि कोहली बतौर कप्तान पिछले आठ वर्षों में बेंगलुरू को खिताब नहीं दिलवा सके, भाग्यशाली हैं कि फिर भी कप्तान बने हुए हैं।
पढ़ें: मुंबई के शुरुआती छह मैचों से बाहर हुए लसिथ मलिंगा
फ्लेमिंग इससे सहमत नहीं हैं। बकौल फ्लेमिंग, ‘एक व्यक्ति लीग ट्रॉफी नहीं जीतता। इस टूर्नामेंट को जीतना कठिन है। यह और भी मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि टीमें काफी चतुर होती जा रही हैं। खिलाड़ियों को अब इंडियन टी20 लीग में खेलने के लिए तैयार किया जाता है। कोच और मैनेजर खिलाड़ियों को खरीदने और टीम के संयोजन में काफी चतुर हो गए हैं।’
उन्होंने कहा, ‘इसलिए क्योंकि आप शायद दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हों, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इंडियन लीग टी20 में सफलता मिलेगी।’