This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
फ्लेमिंग भी हुए हार्दिक पांड्या के मुरीद, कह दी ये बड़ी बात
आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स टीम में कोच की भूमिका निभा रहे इस न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा-हार्दिक मुंबई और भारतीय टीम में बेहद खास खिलाड़ी हैं
Written by Press Trust of India
Last Updated on - April 4, 2019 1:18 PM IST

हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से न सिर्फ मुंबई इंडियंस को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स पर 37 रन से जीत दिलाई बल्कि विपक्षी टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को भी अपना मुरीद बना दिया।
पढ़ें: ‘विश्व कप में कैरी निभाएं विकेटकीपर और कार्यवाहक कप्तान की भूमिका’
पांड्या ने केवल आठ गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए और फिर 20 रन देकर चेन्नई के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। इनमें चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का विकेट भी शामिल है।
फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं पांड्या का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वह लाजवाब खिलाड़ी हैं। वह आत्मविश्वास से भरे हैं। ऐसा लगता है कि उनके पास वह माद्दा है जो कि वह डेथ ओवरों में कर रहे हैं। टीमों को अब उनको रोकने के लिए रणनीति बनानी चाहिए। हमने जो कुछ किया हम उससे खुश हैं। लेकिन हम अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल नहीं कर पाए।’
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, ‘वह बेजोड़ खिलाड़ी हैं। मेरा मानना है कि वह मुंबई और भारतीय टीम में बेहद खास खिलाड़ी हैं। अगर आप उनपर अंकुश लगा सकते हो तो मैच जीत सकते हो। लेकिन आज उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया।’
पढ़ें: ‘व्यस्त कार्यक्रम के कारण तेज गेंदबाज के लिए हर टेस्ट खेलना असंभव’
फ्लेमिंग ने इस पर सहमति जताई कि टी-20 मैच चार घंटे तक नहीं खिंचना चाहिए जैसा कि बुधवार को हुआ।
उन्होंने कहा, ‘मैच समय पर समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। ओस के कारण नमी अपनी भूमिका निभाती है। क्रिकेट उसी गति से खेला जाता है जैसा उसे खेला जाना चाहिए। क्रिकेट को खेल के प्रारूपों में गति देने की जरूरत है। अगर इससे कप्तानों और गेंदबाजों पर दबाव बनता है तो ऐसा होना चाहिए।’
