- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steve O’Keefe pulled out of BBL 2016-17 to focus on India tour
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने उठाया कदम, स्टीव ओ'कीफ को बिग बैश से वापस बुलाया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव ओ'कीफ को सफेद गेंद वाली क्रिकेट से दूर करने का फैसला लेते हुए उन्हें लाल गेंद से ज्यादा प्रेक्टिस करने को कहा
Published On Jan 09, 2017, 01:23 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2017, 01:23 PM IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी भारत दौरे पर ध्यान देते हुए स्पिनर स्टीव ओ’कीफ को बिग बैश लीग से वापस लेने का फैसला किया है। ओ’कीफ को सिडनी सिक्सर्स टीम में चुना गया था और वह आज रात सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में खेलने वाले थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस कदम के बाद ओ’कीफ सफेद गेंद वाली क्रिकेट से दूर रहेंगे ताकि वह लंबे प्रारूप पर ध्यान दे सके। ओ’कीफ आगामी सीरीज की तैयारी के लिए दुबई में होने वाले ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बनेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने भारत में अपनी अंतिम टेस्ट सीरीज 2012-13 में खेली थी जिसमें उन्हें भारत के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत ने इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से हराया था।
ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछले भारतीय दौरे के परिणाम को फिर से दोहराना नहीं चाहेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के जनरल मैनेजर पैट होवार्ड ने कहा कि भारत दौरे से पहले ओ’कीफ को लाल गेंद से अभ्यास की जरूरत है। पिछले साल श्रीलंका दौरे के बाद हम न्यू साउथ वेल्स और ओ’कीफ से भारत दौरे के लिए उनको सबसे सही तरीके से तैयार करने के लिए बात कर रहे हैं। हाल में लगी चोट के जिसके बाद उन्होंने सैफील्ड शिल्ड मैचों को मिस किया। ओ’कीफ ने लाल गेंद से काफी कम प्रेक्टिस की है। [Also Read: भारत दौरे को लेकर उत्सुक हैं उस्मान ख्वाजा]
साल 2016 में ओ’कीफ कई बार चोटिल हुए लेकिन हाल में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में उन्होंने सफल वापसी की। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक भारत दौरे के लिए टेस्ट टीम की घोषणा नहीं की है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल पाकिस्तान के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने की तैयारियों में जुटी है। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के साथ चैपल-हैडली वनडे सीरीज खेलेगी।