- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steve Rhodes feels Tamim Iqbal, Shakib Al Hasan absence will be a test for the other players against Zimbabwe
बांग्लादेश के खिलाफ साख के लिए खेलेगी जिम्बाब्वे की टीम : स्टीव रोड्स
बांग्लादेश की टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
Published On Oct 18, 2018, 06:35 PM IST
Last UpdatedOct 18, 2018, 06:35 PM IST
Steve-Rhodes (file photo)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हेड कोच स्टीव रोड्स का मानना है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी सीरीज में अनुभवी तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन की गैरमौजूदगी में शामिल नए बल्लेबाजों की अग्निपरीक्षा होगी।
बांग्लादेश की टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों वनडे सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत 21 अक्टूबर से होगी। इसके बाद बांग्लादेशी टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेगी।
जिम्बाब्वे को हाल में साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की सीरीज 0-3 से गंवानी पड़ी थी जबकि उसे टी-20 सीरीज में भी मुंह की खानी पड़ी थी। रोड्स ने इस साल जून में बांग्लादेश के हेड कोच का पदभार संभाला है।
हेड कोच स्टीव रोड्स ने जिम्बाब्वे से कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद जताई है।
वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक रोड्स ने कहा, ‘ जिम्बाब्वे को साउथ अफ्रीका में हार मिली है। वो वापसी को बेचैन होंगे। मेजबान टीम साख के लिए लड़ेगी। मुझे उनसे कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है। हम बेस्ट क्रिकेट खेलने को तैयार हैं।’
बांग्लादेश की टीम इस सीरीज में अनुभवी तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन के बगैर खेलेगी। तमीम और शाकिब चोटिल हैं। इनकी अनुपस्थिति में रोड्स का मानना है कि जिन खिलाडि़यों को मौका मिलेगा उनकी अग्नि परीक्षा होगी।