डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ कराएंगे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की तैयारी
टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर चल रहे स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का सराहा लेने का फैसला लिया है।
Published On Nov 26, 2018, 09:33 AM IST
Last UpdatedNov 26, 2018, 09:33 AM IST
steve smith during net practice
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल गए सिडनी टी20 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत को आसान बना दिया।
टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर चल रहे स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का सराहा लेने का फैसला लिया है। उन्हें भले ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलने के लिए प्रतिबंधित किया गया हो लेकिन स्मिथ और वार्नर तब भी अपने गेंदबाजों की तैयारी में मदद करके भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अपनी कुछ भूमिका निभाएंगे।
David Warner facing Josh Hazlewood and Pat Cummins in the SCG nets. Aus coach Justin Langer standing as umpire pic.twitter.com/UBOwaaEbb0
— Samuel Ferris (@samuelfez) November 25, 2018
पूर्व कप्तान स्मिथ और वार्नर तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई नेट अभ्यास में भाग लेने पर सहमत हो गए हैं।
स्मिथ और वार्नर की जल्द ही बैगी ग्रीन कैप पहनने की उम्मीदों पर तब पानी फिर गया जब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उन पर लगाये गए प्रतिबंध को बरकरार रखने का फैसला किया। यह पूर्व कप्तान और उप कप्तान हालांकि पर्दे के पीछे से अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं।
सिडनी टी20 मुकाबले से पहले एक वीडियो सामने आया जिसमें स्मिथ और वार्नर कोच जस्टिन लैंगर की मौजूदगी में गेंदबाजों के साथ प्रैक्टिस करने नजर आए। टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को जीत का दावेदार माना जा रहा है। इस सीरीज में भारत को कड़ी टक्कर देने के लिए ऑस्ट्रेलिया के पास वार्नर और स्मिथ जैसे बल्लेबाज नहीं इसलिए वह गेंदबाजी में धार पैदा कर रहे हैं।