• Home
  • News
  • Steve Smith and David Warner impact will pose stiff challenge for India in Australia; Says Rahul Dravid

द्रविड़ बोले- वॉर्नर और स्मिथ की मौजूदगी से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में करना होगा मुश्किलों का सामना

भारत को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है

Edited By : Press Trust of India |Jun 11, 2020, 10:40 AM IST

Published On Jun 11, 2020, 10:40 AM IST

Last UpdatedJun 11, 2020, 10:40 AM IST

महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को लगता है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के इस बार ऑस्ट्रेलियाई टीम में मौजूद होने से भारत को वहां के टेस्ट दौरे पर कड़ी चुनौती का सामना करना होगा।

स्मिथ और वॉर्नर दक्षिण अफ्रीका में हुई गेंद से छेड़छाड़ की घटना के कारण लगे प्रतिबंध की वजह से ऑस्ट्रेलिया की उस टीम में शामिल नहीं थे जिस पर भारत ने 2018 में उसकी सरजमीं ऐतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीती थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महिला क्रिकेट को लोकप्रिय बनाने के लिए जेमिमा रोड्रिग्स और सोफी डेवाइन ने दिए सुझाव

इन दोनों की अनुपस्थिति में भारत ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 2018-19 में अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला में जीत हासिल की थी।

द्रविड़ ने फेसबुक पर दिखाये गए चैनल के ‘सोनी टेन पिट स्टॉप’ शो में कहा, ‘स्मिथ और वार्नर की कमी ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत बड़ी चीज थी क्योंकि उनका टीम पर काफी बड़ा प्रभाव है। ये दोनों ऑस्ट्रेलिया के दो शीर्ष बल्लेबाज हैं और ये टीम के लिए सबसे ज्यादा रन जुटाते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘हमने देखा है कि स्मिथ जैसे खिलाड़ी का एशेज में क्या प्रभाव था, यहां तक कि वॉर्नर फॉर्म में नहीं थे, लेकिन वह मार्नस लाबुशेन के साथ श्रृंखला को आगे ले गए। लेकिन हां, इन दोनों की उपस्थिति से भारत के लिये यह दौरा इस बार काफी चुनौतीपूर्ण होगा।’

T20 वर्ल्ड कप पर फैसला अगले महीने, BCCI को बड़ी राहत

भारत को ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन दिसंबर से ब्रिसबेन में शुरू होने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है।

उन्होंने हालांकि कहा कि विराट कोहली और उनकी टीम में आस्ट्रेलिया को टक्कर देने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं कहूंगा कि भारत में प्रतिस्पर्धा करने के लिये ताकत मौजूद हैं और उनके पास शीर्ष स्तरीय खिलाड़ी भी हैं। इसलिये यह श्रृंखला अच्छी होनी चाहिए, हर कोई इस भिड़त को देखने के लिये उत्सुक है।’

Editor's Pick