add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

स्टीव स्मिथ PSL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने ऑक्शन से नाम वापस लिया

एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने शुरू में पुष्टि की थी कि मुजीबुर रहमान, मुहम्मद नबी, फजल हक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने बुधवार को लाहौर में हुई नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2026 4:54 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. चोटिल मिचेल मार्श के कवर के तौर पर ऑस्ट्रेलिया की विश्व टी20 कप टीम में शामिल किए गए स्मिथ को नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने लगभग 500,000 अमेरिकी डॉलर (14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) में खरीदा है.

पीएसएल में टीमों की संख्या छह से बढ़कर आठ कर दी गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली शुरू की है, जिसने पिछले एक दशक से चले आ रहे ड्राफ्ट प्रारूप का स्थान लिया है. खिलाड़ियों की नीलामी बुधवार को लाहौर में की गई, जिन खिलाड़ियों की नीलामी हुई उनमें डेविड वार्नर, एडम जम्पा, डैरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मुस्तफिजुर रहमान, डेवोन कॉनवे, रिले रॉसौ, तबरेज़ शम्शी, दासुन शनाका, कुसल मेंडिस और मार्नस लाबुशेन जैसे विदेशी खिलाड़ी भी शामिल थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नसीम शाह को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ में खरीदा

आठ फ्रेंचाइजी ने कुल 103 खिलाड़ियों से अनुबंध किया, तेज गेंदबाज नसीम शाह सबसे महंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने, जिन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 8.65 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा. ऑलराउंडर फहीम अशरफ को इसी फ्रेंचाइजी में 8.5 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा.

पेशावर जाल्मी ने बाबर आजम – सैम अयूब को किया रिटेन

बाबर आजम को पेशावर जाल्मी ने सात करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया, इसी फ्रेंचाइजी ने सैम अयूब को 12.2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में रिटेन किया.

पीएसएल का आयोजन 26 मार्च से तीन मई तक होना है, इसी दौरान इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा.

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने नीलामी से नाम वापस लिया

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के 11वें चरण से पहले हुई खिलाड़ियों की नीलामी से अपने नाम वापस ले लिए. पीएसएल में यह नीलामी पहली बार कराई गई थी. एक फ्रेंचाइजी के मालिक ने शुरू में पुष्टि की थी कि मुजीबुर रहमान, सेद्दीकुल्लाह अटल, मुहम्मद नबी, वकार सलामखेल, फजल हक फारूकी जैसे खिलाड़ियों ने बुधवार को लाहौर में हुई नीलामी के लिए पंजीकरण कराया था. लेकिन पेशावर जाल्मी की तरफ से अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज से सीधा करार करने पर हुए विरोध के बाद उन्होंने अपने नाम वापस ले लिए.

अफगानिस्तानी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा !

हालांकि पीएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सलमान नसीर ने कहा कि अफगानिस्तान के कुछ खिलाड़ी नीलामी ‘रोल’ में थे लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं चुना. नसीर ने दावा किया, नीलामी में कुछ अफगानिस्तानी खिलाड़ी थे लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा.

पाकिस्तान- अफगानिस्तान के बीच खराब रिश्ते का नीलामी पर दिखा असर

लेकिन नसीर ने कहा कि दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों का असर नीलामी पर दिखा. उन्होंने कहा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खराब रिश्तों की वजह से जाल्मी के गुरबाज को शामिल करने से काफी आलोचना हुई. गुरबाज ने पीएसएल से हटने का फैसला किया, इसलिए अन्य खिलाड़ियों ने भी आलोचना से बचने के लिए हटने का फैसला किया.

पिछले साल जब पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों को निशाना बनाने के बहाने अफगानिस्तान के कुछ खास इलाकों में हवाई हमले किए थे, तब से दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं. अफगानिस्तान के कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान सरकार पर गुस्सा निकाला था.