• Home
  • News
  • Steve smith century in Lords test in Eng vs Aus 2nd test Ashes 2023

स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स टेस्ट में शतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड, दिग्गज स्टीव वॉ की बराबरी भी की

स्टीव स्मिथ ने 169 गेंद में अपना शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 32वां शतक है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 29, 2023, 04:34 PM IST

Published On Jun 29, 2023, 04:34 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2023, 04:34 PM IST

Steve smith century

Steve smith century (Photo-twitter)

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है. एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शतक लगाया. स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 32वां शतक है, इसके साथ ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया है.

स्टीव स्मिथ ने दूसरे दिन के पहले सेशन में 169 गेंद में अपना शतक पूरा किया. अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके लगाए हैं. स्टीव स्मिथ ने 110 रन की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 184 गेंदों का सामना किया और 15 चौके लगाए.

स्टीव स्मिथ ने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा 

स्टीव स्मिथ इनिंग के हिसाब से सबसे तेज 32 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 99वें मैच के 174 इनिंग में यह कारनामा किया है. उन्होंने रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड के तोड़ा, जिनके नाम 176 इनिंग में 32 शतक बनाने का रिकॉर्ड था.

स्मिथ ने स्टीव वॉ की बराबरी की

इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने अब स्टीव वॉ (32 शतक) की बराबरी कर ली है. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में स्टीव वॉ के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज: 

रिकी पोंटिंग- 41 शतक (168 मैच)

स्टीव स्मिथ- 32 शतक (99 मैच)

स्टीव वॉ- 32 शतक (168 मैच)

मैथ्यू हेडन- 30 शतक (103 मैच)

डॉन ब्रैडमेन- 29 शतक (52 मैच)

इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए हैं. स्टीव स्मिथ के 110 रन के अलावा ट्रेविस हेड ने 77 और डेविड वॉर्नर ने 66 रन का योगदान दिया.

Editor's Pick