add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

AUS VS ENG: स्टीव स्मिथ के नाम खास उपलब्धि, ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें बल्लेबाज बने

स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 14 हजार रन पूरे कर लिए. इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के नौवें और दुनिया के 45वें बल्लेबाज बन गए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 19, 2022 1:54 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की. स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 29 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 14 हजार रन पूरे कर लिए. इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के नौवें और दुनिया के 45वें बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 328वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है.

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में अर्धशतकीय (94 रन) पारी खेली और उन्होंने लबुशने के साथ शतकीय साझेदारी की. स्टीव स्मिथ ने सीरीज के पहले मैच में भी नाबाद 80 रन की पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड रिकी पोटिंग के नाम है. पोटिंग के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 27483 रन है. वहीं वर्ल्ड में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम है. सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन है.

यह भी पढ़ें:

INDW VS AUSW: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी भारतीय महिला टीम, जारी हुआ शेड्यूल

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या ने कहा, विश्व कप खत्म हो चुका है, इसे अब भुला देना चाहिए

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:

रिकी पोटिंग- 27483 रन

स्टीव वॉ- 18496 रन

एलेन बॉर्डर- 17698 रन

माइकल क्लॉर्क- 17112 रन

डेविड वॉर्नर- 16612 रन

मार्क वॉ- 16529 रन

एडम गिलिक्रिस्ट- 15461 रन

मैथ्यू हेडन- 15066 रन

स्टीव स्मिथ- 14065 रन