विंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान; कोविड प्रोटोकॉल के चलते लाबुशेन को नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को पांच टी20 और तीन वनडे मैचों के लिए जुलाई में वेस्टइंडीज का दौरा करना है।

Edited By : Cricket Country Staff |May 17, 2021, 02:08 PM IST

Published On May 17, 2021, 02:08 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2021, 02:08 PM IST

मार्नस लाबुशाने (IANS)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए 23 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया है। इसी के साथ सीनियर खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और पैट कमिंस की सीमित ओवर फॉर्मेट स्क्वाड में वापसी हुई है। हालांकि युवा बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को कोविड-19 की वजह से हवाई यात्रा पर लगे बैन की वजह से स्क्वाड से बाहर रखा गया है।

स्मिथ, वार्नर और कमिंस उन सात खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें मार्च में हुए न्यूजीलैंड दौरे पर स्क्वाड में जगह नहीं दी गई थी। चूंकि इन खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने वाली टीम में चुना गया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका, न्यूुजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जोफ्रा आर्चर

भारत में हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में खेल रहे स्मिथ, वार्नर और कमिंस टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद सोमवार को स्वदेश पहुंचे। दरअसल कोविड-19 की वजह से ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने वाले डॉयरेक्ट फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया था। जिसके बाद खिलाड़ियों को भारत से मालदीव जाना पड़ा। जहां 10 दिन क्वारेंटीन करने के बाद कंगारू खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलियाई आने के इजाजत मिली।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आधिकारिक बयान में कहा कि लाबुशाने जो कि ग्लेमोर्गन के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने गए थे वो यूके के क्वारेंटीन संबंधी नियमों की वजह से वेल्स में ही रुकेंगे।

टीम के मुख्य चयनकर्ता ट्रैवर हॉन्स ने कहा, “जो भी मार्नस को जानता है वो ये भी जानता है कि वो ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने के लिए कुछ भी कर सकता है और वो इन हालातों में जो कि सभी के नियंत्रण से बाहर हैं, टीम से बाहर होकर बेहद निराश है।”

हॉन्स ने आगे कहा, “हमने इस समस्या का हल निकालने के लिए मार्नस से साथ मिलकर कई विकल्पों पर चर्चा की लेकिन आखिर में हम इसी नतीजे पर पहुंचे कि उसका यूके में रहना ही सही होगा। अगर हम एक वैश्विक महामारी से ना गुजर रहे होते तो मार्नस इस दौरे पर होता।”

विंडीज दौरे के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड: एरोन फिंच, एश्टन एगर, जेसन बेहरेन्डॉर्फ, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, मोइसिस हैनरिक्स, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, राइली मेरेडिथ, जॉश फिलीप, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, तनवीन सिंह, डार्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाय, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जम्पा।

Editor's Pick