दक्षिण अफ्रीका में तूफान का सामना करने के लिए तैयार रहें स्मिथ वार्नर : जॉश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया टीम 21 फरवरी से दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 13, 2020, 05:46 PM IST

Published On Feb 13, 2020, 05:46 PM IST

Last UpdatedFeb 13, 2020, 05:46 PM IST

स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर (IANS)

बॉल टैंपरिंग मामले में लगे एक साल के बैन के बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर पहली बार दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर क्रिकेट खेलेंगे। स्मिथ और वार्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ तीन वनडे और तीन टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। कंगारू टीम के रवाना होने से पहले जॉश हेजलवुड को चेताया कि वो दक्षिण अफ्रीकी फैंस के व्यवहार के लिए तैयार हो जाएं।

गुरुवार को सिडनी में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हेजलवुड ने कहा, “स्टीव और डेव ने वापसी के बाद लगभग हर चीज सही की है। ये (दक्षिण अफ्रीका जाना) केवल उनके लिए एक और काम है और मुझे नहीं लगता कि वो इससे प्रभावित होंगे। वो ऐसे माहौल में और बेहतर खेलते हैं। ये ऐसा कुछ नहीं होगा जो उन्होंने पहले नहीं देखा होगा।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड में आयोजित वनडे विश्व कप से वापसी करने के बाद स्मिथ और वार्नर के खेल में लगातार सुधार हुआ है। वार्नर ने जहां विश्व कप में धमाल किया और ऑस्ट्रेलिया की लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में स्मिथ का बोलबाला रहा।

न्‍यूजीलैंड के मुकाबले इंग्‍लैंड में टेस्‍ट खेलना है चुनौतीपूर्ण, शुबमन गिल ने बताई ये वजह

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की सात पारियों में स्मिथ ने 110.57 की शानदार औसत से 774 रन बनाए थे। स्मिथ एशेज 2019 के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे जबकि कनकनशन के चलते उन्होंने एक मैच ही नहीं खेला था।

सीनियर तेज गेंदबाज हेजलवुड ने आगे कहा, “वो ज्यादा से ज्यादा आलोचना अपनी तरफ लेकर युवा खिलाड़ियों को स्पॉटलाइट से दूर रखने की कोशिश करेंगे। हम उनके (फैंस) साथ जुड़कर अच्छा समय बिताने की कोशिश करेंगे। अक्सर जब आप ऐसे करते हैं तो वो कुछ ओवर के लिए आपकी तरफ हो जाते हैं। लेकिन जब आप उनके खिलाफ होते हैं वो आक्रामक हो जाते हैं।”

स्मिथ और वार्नर को सलाह देते हुए हेजलवुड ने कहा, “तूफान की सवारी करें और उसी के साथ आगे बढ़ें।”

Editor's Pick