add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

स्टीव स्मिथ ने किया साथी खिलाड़ियों का बचाव, कहा- परिस्थितियां बल्लेबाजी के लिए अच्छी नहीं

स्टीव स्मिथ एशेज सीरीज की 6 पारियों में 751 रन बना चुके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - September 14, 2019 2:39 PM IST

स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथियों को बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन के लिए दोषी ठहराने से इनकार करते हुए कहा कि एशेज सीरीज के दौरान परिस्थितियां इतनी अच्छी नहीं रहीं।

पूर्व कप्तान ने ओवल में 80 रन की पारी खेली जो इस शानदार सीरीज में उनका सबसे कम स्कोर है जिससे मेहमान टीम पांचवें और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 225 रन पर सिमट गई और इंग्लैंड के पहली पारी के 294 रन के स्कोर से 69 रन पीछे रह गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मिथ ने अभी तक 751 रन बनाए हैं जबकि पूरी टीम ने पूरी सीरीज के दौरान 2508 रन जुटाए हैं। हालांकि इस दौरान नौ पारियों में वो तीन अंक में रन नहीं जुटा सके और एक में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर भी उन्हें लग गई थी।

‘सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा की सफलता बड़े लक्ष्य का पीछा करने में करेगी मदद’

जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की विफलता के बारे में उनसे पूछा गया तो स्मिथ ने कहा कि पूरी सीरीज के दौरान परिस्थितियां माकूल नहीं रही हैं लेकिन खिलाड़ी इस अपरिचित हालात से काफी कुछ सीख हासिल करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सही में पूरी सीरीज के दौरान कोई बड़ा स्कोर नहीं देखा है लेकिन ये आसान नहीं रहा है। इंग्लैंड में खेलना हमारे घरेलू मैदान में खेलने से बिलकुल ही अलग है और आपको घरेलू मैदान से बाहर खेलने के तरीके ढूंढने होंगे।’’

जोफ्रा आर्चर ने माना- आउट नहीं हो सकते स्टीव स्मिथ

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कभी कभार आपको कुछ छोटी छोटी चीजें बदलने की जरूरत होती है जिससे आपको कुछ निश्चित परिस्थितियों में खेलने में मदद मिले और इसी के अनुसार ढल जाएं। लेकिन मुझे लगता है कि ये सभी बल्लेबाजों के लिए सीखने में काफी मददगार साबित होगा।’’