- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steve Smith disappointed with BCCI on uploading video of sledging between Ravindra Jadeja-Matthew Wade
रवींद्र जडेजा-मैथ्यू वेड की बहस का वीडियो अपलोड करने पर बीसीसीआई से निराश हैं स्टीवन स्मिथ
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चौथे टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर मैथ्यू वेड के बीच झड़प हुई थी।
Published On Mar 28, 2017, 03:51 PM IST
Last UpdatedMar 28, 2017, 03:51 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने बीसीसीआई द्वारा आखिरी टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा और मैथ्यू वेड के बीच हुई बहस का वीडियो अपलोड करने पर निराशा जताई। बीसीसीआई की मीडिया टीम ने एक वीडियो अपलोड किया जिसमें दिखाया गया कि जब जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे तो वेड लगातार विकेट के पीछे उन्हें परेशान कर रहे थे। स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “मैं थोड़ा निराश था कि बीसीसीआई ने मैटी और जडेजा के बीच मैदान पर हुई बातचीत अपलोड कर दी। पूरी श्रृंखला में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच यह होता रहा और उन्होंने हमारे साथ ऐसा किया जो निराशाजनक है।” उन्होंने कहा, “मैदान पर जो हुआ, वह मैदान पर रहना चाहिये। यह सब होता रहता है। ऐसी श्रृंखला में भावनाओं का सैलाब उमड़ता है। मैं निराश हूं कि बीसीसीआई ने इसे अपलोड कर दिया।”
रवींद्र जडेजा और मैथ्यू वेड के बीच यह घटना धर्मशाला टेस्ट के तीसरे दिन हुई जब जडेजा और साहा बल्लेबाजी कर रहे थे। इस वीडियों ने दिख रहा है कि वेड लगातार जडेजा को यह पूछ रहे हैं कि आखिर क्यों उसे टीम में चुना गया है। साथ ही वह एक अपशब्द का मतलब उनसे बार बार पूछ रहे थे। हालांकि जडेजा ने मुंह से नहीं बल्कि बल्ले से जवाब दिया और शानदार अर्धशतक जड़ा। मैच के बाद भी जडेजा ने इसी शांत अंदाज में कहा, “अगर आप विवाद शुरू करोगे तो मैं भी तगड़ा जवाब दूंगा।” [ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने आठ विकेट से जीता धर्मशाला टेस्ट, 2-1 से सीरीज पर कब्जा]
वहीं अगर बात करें स्मिथ की नाराजगी की तो यह उन्हें तब भी दिखानी चाहिए थी जब ऑस्ट्रेलियन मीडिया ने विराट कोहली की तुलना जानवरों और फिर डोनाल्ड ट्रंप से कर रही थी। शायद स्मिथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ जेम्स सदरलैंड का वह बयान भी भूल गए हैं जिसमें सदरलैंड ने कोहली का अपमान किया था और कहा था कि भारतीय कप्तान को सॉरी की स्पेलिंग भी नहीं आती है। टीम इंडिया ने 4 मैचों की यह सीरीज 2-1 से जीत ली है। 23 फरवरी को शुरु हुई इस विवादों से भरी सीरीज में अंतत क्रिकेट विजेता बनकर उभरा।