×

ग्रेग चैपल की बराबरी, बॉर्डर को पीछे छोड़ा... स्टीव स्मिथ ने पर्थ टेस्ट में इतिहास रच दिया

पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य रखा है, खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 164 रन पर सिमट गई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 22, 2025 3:36 PM IST

Steve Smith Records: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने पर्थ टेस्ट में इतिहास रच दिया है. स्टीव स्मिथ ने एशेज सीरीज के पहले मैच में बतौर फील्डर बड़ा कारनामा किया है. वह एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ग्रेग चैपल की बराबरी कर ली है.

स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की पारी की दूसरी इनिंग में तीन कैच लपके. इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 61 कैच पूरे कर लिए. यह एक टीम के खिलाफ किसी भी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा कैच है. उन्होंने ग्रेग चैपल की बराबरी की, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 61 कैच लपके थे. स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में एक कैच लपका था. उन्होंने इस मैच में कुल चार कैच लेकर एलन बॉर्डर को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 57 कैच लपके थे.

एक टीम के खिलाफ फील्डर के तौर पर सबसे ज़्यादा कैच

61- स्टीव स्मिथ बनाम इंग्लैंड
61- ग्रेग चैपल बनाम इंग्लैंड
57- एलन बॉर्डर बनाम इंग्लैंड
57- इयान बॉथम बनाम ऑस्ट्रेलिया
47- राहुल द्रविड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से जीता पर्थ टेस्ट

इंग्लैंड की टीम ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य रखा था, ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड के 123 रन की मदद से लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया.

TRENDING NOW

इससे पहले खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में महज 164 रन पर सिमट गई. गस एटकिंसन ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, वहीं ओली पोप ने 33 रन का योगदान दिया. बेन डकेट ने 28 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट चटकाए, वहीं ब्रैंडन डॉगेट और मिचेल स्टॉर्क के नाम तीन-तीन विकेट रहे. इंग्लैंड की टीम को पहली पारी में 40 रन की लीड मिली थी, जिसके आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 205 रन का टारगेट मिला, इंग्लैंड की पहली पारी (172 रन) के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 132 रन पर सिमट गई थी.