• Home
  • News
  • Steve Smith explains why he denied for single run to babar azam in bbl match

बाबर आजम को क्यों सिंगल लेने से रोका, स्टीव स्मिथ ने मैच के बाद किया खुलासा

क्रिस ग्रीन के ओवर में लगातार तीन डॉट गेंदें खेलने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक बदलने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से मना कर दिया

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 17, 2026, 10:29 AM IST

Published On Jan 17, 2026, 10:29 AM IST

Last UpdatedJan 17, 2026, 10:29 AM IST

Steve Smith

Steve Smith

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के बीच मैच खेला गया. मैच के दौरान स्टीव स्मिथ ने बाबर आजम को सिंगल के लिए मना किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है. सोशल मीडिया पर इसे बाबर आजम की बेइज्जती कहा जा रहा है. सिडनी सिक्सर्स की पारी के 11वें ओवर में हुई इस घटना ने कुछ समय के लिए बाबर और स्मिथ के बीच माहौल तनावपूर्ण कर दिया था. मैच के बाद स्टीव स्मिथ ने इस पर रिएक्ट किया है.

मैच के बाद स्मिथ ने चैनल 7 से बातचीत में कहा कि यह फैसला पूरी तरह रणनीतिक था, उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट तेज खेलने को कह रहा था, लेकिन उन्होंने एक ओवर और लेने की बात कही ताकि छोटी बाउंड्री का फायदा उठा सकें. स्मिथ ने कहा कि उस ओवर में करीब 32 रन बने, जो टीम के लिए निर्णायक साबित हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से किया इनकार

घटना तब हुई जब बाबर 38 गेंदों पर 47 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे. क्रिस ग्रीन के ओवर में लगातार तीन डॉट गेंदें खेलने के बाद ओवर की आखिरी गेंद पर बाबर ने सिंगल लेकर स्ट्राइक बदलने की कोशिश की, लेकिन नॉन-स्ट्राइकर एंड पर मौजूद स्टीव स्मिथ ने सिंगल लेने से मना कर दिया. स्मिथ का इरादा पावर सर्ज के लिए स्ट्राइक अपने पास रखने का था. पावर सर्ज बीबीएल का दो ओवर का फ्लोटिंग पावरप्ले होता है, जिसे 10 ओवर के बाद कभी भी लिया जा सकता है.

स्टीव स्मिथ ने जड़े लगातार चार छक्के

ओवर के अंत में दोनों बल्लेबाजों के बीच पिच पर थोड़ी बातचीत हुई, जिसमें बाबर साफ तौर पर असंतुष्ट नजर आए, हालांकि स्मिथ ने अपने फैसले को जल्द ही सही साबित कर दिया, पावर सर्ज के दौरान उन्होंने रयान हैडली के पहले ही ओवर में लगातार चार छक्के जड़ दिए, इस ओवर में कुल 32 रन बने. यह ओवर बीबीएल इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ और सिक्सर्स को तेजी से लक्ष्य के करीब ले गया.

गुस्से में दिखे थे बाबर आजम

स्मिथ ने 13वें ओवर में नाथन मैकएंड्रू के खिलाफ बाबर को स्ट्राइक दे दी, बाबर पहली ही गेंद पर आउट हो गए. आउट होने के बाद बाबर को गुस्से में डगआउट की ओर जाते हुए देखा गया, जिसका संबंध पहले हुए फैसले से जोड़ा गया, सिक्सर्स ने यह मुकाबला पांच विकेट से जीत लिया, बाबर मैच के बाद मैदान पर नजर नहीं आए

सिडनी थंडर ने डेविड वॉर्नर के 65 गेंद पर नाबाद 110 रन की बदौलत 189 रन बनाए थे, स्टीव स्मिथ के 42 गेंदों पर 100 रन की बदौलत सिडनी सिक्सर्स ने 17.2 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीत लिया.

Editor's Pick