- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steve Smith on booing from English crowd: it didn’t really get to me
वार्म मैच के दौरान हुई हूटिंग पर बोले स्टीव स्मिथ- मुझे फर्क नहीं पड़ता
इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच में स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक जड़ा।
Published On May 26, 2019, 11:31 AM IST
Last UpdatedMay 26, 2019, 11:31 AM IST
स्टीव स्मिथ (Twitter/CA)
आईसीसी विश्व कप के जरिए एक साल के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ वार्म अप मैच में शानदार शतक जड़ा। स्मिथ ने 102 गेंदो पर 8 चौकों और तीन छक्को की मदद से 116 रन बनाए।
द रोस बाउल, साउथम्पटन में खेले गए इस मैच के दौरान स्मिथ को दर्शकों की ओर से हूटिंग का सामना करना पड़ा। स्मिथ के अलावा बॉल टैंपरिंग मामले में उनके साथ बैन हुए डेविड वार्नर को भी दर्शकों की आलोचना झेलनी पड़ी। हालांकि इसमें कुछ नया नहीं है, दोनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड आने से पहले जानते थे कि उन्हें इस तरह के माहौल का सामना करना पड़ेगा। स्मिथ ने कहा कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना सबसे अहम है।
वार्म अप मैच के बाद मीडिया के सामने आए स्मिथ हंसी मजाक करते दिखे, जो कि उनकी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस से काफी अलग था जहां पर बॉल टैंपरिंग मामले में अपनी गलती मानते हुए स्मिथ भावुक हुए थे और रो पड़े थे। उन्होंने कहा, “मैंने कुछ बातें सुनी जैसे ही मैं बल्लेबाजी करने गया लेकिन वो मुझ तक नहीं पहुंची। मैं केवल अपना सिर नीचे रखकर आगे बढ़ते हुए अपना काम करने की कोशिश कर रहा हूं।”
अभ्यास मैच: स्मिथ के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 12 रन से हराया
स्मिथ ने आगे कहा, “मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। मैं अपना काम कर रहा हूं और मुझे पता है कि मेरे पास बॉलकनी में खड़े मेरे साथी खिलाड़ियों का समर्थन है और वो सबसे अहम है। अगर मैं उन्हें और सभी ऑस्ट्रेलियाई लोगों को गर्व महसूस करा सकता हूं तो ये मेरा काम है। खुशकिस्मती से आज मैं टीम के लिए रन बना सका और उससे भी बढ़कर विश्व कप में हमारे मैच से पहले मुझे क्रीज पर काफी समय बिताने का मौका मिला।”
स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ हूटिंग का जवाब शतक से दिया
स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने स्मिथ और वार्नर को ‘धोखेबाज’ कहा लेकिन स्मिथ के लिए ये केवल शोर है। उन्होंने कहा, “वो इसे शोर कहते हैं। जब मैं मैदान पर होता हूं तो भीड़ पर ध्यान नहीं देता और केवल अपने खेल पर ध्यान लगाता हूं।”