- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steve Smith practiced Mahesh Pithiya bowling who’s a quite similar bowler like Ashwin
अश्विन के खतरे से निपटने के लिए इस भारतीय गेंदबाज की मदद ले रही है ऑस्ट्रेलियन टीम, देखें VIDEO
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टीव स्मिथ नेट्स में महेश पिथिया की गेंदबाजी का सामना करते नजर आ रहे हैं।
Published On Feb 03, 2023, 01:53 PM IST
Last UpdatedFeb 03, 2023, 01:53 PM IST
ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत पहुंच चुकी है और 4 मैचों की इस सीरीज को जीतने के लिए जमकर मेहनत कर रही है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियन टीम भारत के गेंदबाजों का सामना करने के लिए नई रणनीतियां बना रहा रही है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 9 फरवरी से नागपुर में होगा। इस सीरीज में उतरते वक्त भारत की नजरें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल पर टिकी होंगी। भारतीय सरजमीं पर अश्विन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं, ऐसे में मेहमान टीम अश्विन की खतरनाक गेंदबाजी से निपटने के लिए एक भारतीय फिरकी गेंदबाज की मदद ले रही है। ये गेंदबाज हैं बड़ौदा के महेश पिथिया जो नेट्स पर ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाजों को जमकर प्रैक्टिस करवा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की मदद के लिए आगे आया भारतीय गेंदबाज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्टीव स्मिथ नेट सेशन में महेश पिथिया की गेंदबाजी का सामना करते नजर आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय स्पिनरों का सामना करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
अब बात कर लेते हैं महेश पिथिया की जिन्हें ऑस्ट्रेलिया ने अपना नेट बॉलर बनाया है। ऑस्ट्रेलिय टीम ने महेश को अपना नेट बॉलर इसलिए बनाया है क्योंकि ये फिरकी गेंदबाज हू-ब-हू अश्विन की तरह गेंदबाजी करता है। उनका एक्शन भी अश्विन से काफी मेल खाता है। महेश ने पिछले ही साल बड़ौदा की ओर से घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।
Mahesh Pithiya grew up being called “Ashwin” owing to his uncanny impersonation of his idol @ashwinravi99 & he ended up ‘playing’ Ashwin for Australia in their first training session on tour & making a big impression on Steve Smith. Here’s how #IndvAus https://t.co/GnAd63DFN6 pic.twitter.com/BgNwOWGDC6
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) February 3, 2023
4 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती स्टीव स्मिथ को रोकने की होगी जो शानदार फॉर्म में हैं। पिछले कुछ महीनों में स्मिथ का बल्ला रनों का अंबार लगा चुका है। बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में भी उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जमकर रन बटोरे और बता दिया कि वह टेस्ट ही नहीं बल्कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में रन बनाने की काबिलियत रखते हैं।