- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steve Smith reveals his plans of countering Kagiso Rabada
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कगीसो रबाडा को निशाना बनाएंगे स्टीवन स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने रबाडा को अच्छा गेंदबाज और आक्रामक खिलाड़ी बताया है।
Published On Feb 27, 2018, 06:44 PM IST
Last UpdatedFeb 27, 2018, 06:44 PM IST
स्टीवन स्मिथ, कगीसो रबाडा © Getty Images
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होते ही दक्षिण अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है। सीरीज के शुरू होने से पहले ही दोनों टीमों ने रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी कोच ओटिस गिब्सन ने बयान दिया है कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चार तेज गेंदबाजों कगीसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, वर्नॉन फिलेंडर और मॉर्ने मॉर्केल के साथ उतरेगी। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने भी खुलासा कर दिया है कि वो इस सीरीज में रबाडा को अपना निशाना बनाएंगे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/vijay-hazare-trophy-2018-karnataka-win-3rd-title-beat-saurashtra-by-41-runs-688991″][/link-to-post]
क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बात करते हुए स्मिथ ने कहा, “ये एक कोशिश रहेगी कि उसे जोश में लाएं। आप नहीं जानते कि कोई खिलाड़ी जोश में आने से बाद क्या करेगा। वो एक अच्छा गेंदबाज और उनकी टीम का एक अहम खिलाड़ी है। आप किसी खिलाड़ी को सस्पेंड या ऐसा कुछ होते नहीं देख सकते, आप सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ खेलना चाहते हो लेकिन आपको कुछ पता नहीं कि क्या होगा।”
कप्तान के साथ साथ कोच डैरन लैहमेन भी इस बात से सहमत हैं। उन्होंने कहा, “वो काफी आक्रामक है इसलिए हम वैसे ही खेलेंगे जैसा हमें दिखेगा। आखिर में हमें उसके सामने बेहतर प्रदर्शन करना होगा, कुछ साल पहले ऑस्ट्रेलिया में उसके खिलाफ जैसा प्रदर्शन किया था उससे बेहतर। वो एक अच्छा गेंदबाज है और हमारे लिए उसे पछाड़ना के लिए अहम होगा कि हम सीरीज कैसे खेलते हैं।”