Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 26, 2025 3:49 PM IST

Steve Smith Surpassed Rahul Dravid: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम मेलबर्न में खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में आमने-सामने है. खेल के पहले दिन 20 विकेट गिरे. मेलबर्न में चौथी बार ऐसा हुआ है कि खेल के पहले दिन 20 विकेट गिरे हैं. विकेटों के पतझड़ के बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ ने बड़ा कारनामा किया है. स्टीव स्मिथ ने भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी कप्तान स्टीव स्मिथ की मेलबर्न में वापसी सुखद नहीं रही. वह पहली पारी में महज नौ रन बना सके, लेकिन फील्डिंग में उन्होंने कमाल किया और भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ से आगे निकल गए.
स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड की पहली पारी में दो कैच पकड़े. पहला कैच पकड़ते ही उन्होंने सर्वाधिक कैच पकड़ने के मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. स्टीव स्मिथ के टेस्ट मैचों में अब 212 कैच हो गए हैं. राहुल द्रविड़ ने 210 कैच लिए थे. स्टीव स्मिथ से आगे सिर्फ जो रूट हैं जिनके टेस्ट में 214 कैच हैं.
चौथे टेस्ट मैच की करें तो पहले दिन पूरी तरह गेंदबाजों का दबदबा दिखा. टॉस जीतकर इंग्लैंड ने गेंदबाजी का फैसला किया था, पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 152 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने 12, जेक वेदराल्ड ने 10, उस्मान ख्वाजा ने 29, एलेक्स कैरी ने 20 और कैमरन ग्रीन ने 17 रन बनाए. स्टीव स्मिथ सिर्फ 9 रन बना सके, माइकल नेसर ने सर्वाधिक 35 रन की पारी खेली. इंग्लैंड की तरफ से जोश टंग सबसे सफल गेंदबाज रहे, टंग ने 5 विकेट लिए. जोश टंग 21वीं सदी में MCG में टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने वाले पहले इंग्लैंड के गेंदबाज बन गए हैं. डैरेन गॉफ और डीन हेडली ने आखिरी बार 1998 में यह कारनामा किया था. गस एटकिंसन को दो सफलता मिली. कप्तान बेन स्टोक्स और ब्रायडन कार्स को भी 1-1 विकेट मिला.
इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया और पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई. हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए, और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए, कैमरन ग्रीन को एक विकेट मिला.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
