Ashes 2023: स्टीव स्मिथ ने लपका हैरतअंगेज कैच, जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके जो रूट
जो रुट को सिर्फ एक रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, जब कैमरन ग्रीन की गेंद पर ओवरस्टेप की वजह से वह आउट होने से बच गए थे.
Published On Jun 29, 2023, 10:38 PM IST
Last UpdatedJun 29, 2023, 10:38 PM IST
Steve Smith (Photo-twitter)
एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 416 रन पर ढेर हो गई, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने अच्छी शुरूआत की है. इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रुट ने इस मैच में निराश किया. जो रुट को एक रन के स्कोर पर जीवनदान मिला था, मगर वह उस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. स्टीव स्मिथ ने उनका शानदार कैच लपका.
जो रुट जब सिर्फ एक रन पर थे, तभी कैमरन ग्रीन की गेंद उनके ग्लब्स में लगी और विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने उनका कैच लपका, मगर अंपायर ने ओवरस्टेप की जगह से इस गेंद को नो बॉल करार दिया.
? #EnglandCricket | #Ashes pic.twitter.com/orSI5Xibfs
— England Cricket (@englandcricket) June 29, 2023
हालांकि रूट इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 10 रन के स्कोर पर मिशेल स्टॉर्क की गेंद पर वह कैच आउट हो गए. स्टीव स्मिथ के शानदार कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया. हालांकि इस कैच को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल पूछे हैं.
यहां देखें वीडियो
?️ “One of the hardest catches and he’s kept his cool”
Steve Smith with a terrific catch, Joe Root is OUT! pic.twitter.com/trumWCymK9
— Sky Sports Cricket (@SkyCricket) June 29, 2023
स्टीव स्मिथ के इस कैच को लेकर हालांकि सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक यह क्लीन कैच नहीं था.
Where’s the opposite angle? Don’t think it was as clean a catch…? #TheAshes #ENGvAUS #ENGAUS
— Plastiq Geordie (@plastiq_geordie) June 29, 2023
What happened to the zoom and enlarge to check if the ball is grounded
— Mark Whittaker (@djspoonie) June 29, 2023
Must have been an invisible bit of sandpaper there between the ball and the turf
— Andy Campbell ? (@RoyalBearC) June 29, 2023
इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 416 रन के जवाब में इंग्लैंड ने टीम ने खबर लिखे जाने तक चार विकेट पर 256 रन बना लिए हैं. बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं.