IND vs AUS: स्टीव स्मिथ होंगे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान

पैट कमिंस अभी ऑस्ट्रेलिया से नहीं लौटे हैं और ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस अनुभवी खिलाड़ी पर दांव खेला है.

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 14, 2023, 10:59 AM IST

Published On Mar 14, 2023, 10:59 AM IST

Last UpdatedMar 14, 2023, 10:59 AM IST

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ वनडे इंटरनैशनल सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे. पैट कमिंस अपनी मां के निधन के चलते भारत नहीं लौट रहे हैं.

कमिंस दिल्ली में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे. इसके बाद स्मिथ ने कप्तानी संभाली थी. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर में खेला गया सीरीज का तीसरा मैच जीता. सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद में खेला गया जो ड्रॉ रहा. भारत ने चार मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच ऐंड्रू मैकडॉनल्ड ने कहा, ‘इस दुख की घड़ी में हमारी सांत्वनाएं पैट और उनके परिवार के साथ हैं.’

कमिंस के स्थान पर किसी खिलाड़ी को दल में शामिल नहीं किया गया है. तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को मुंबई में खेला जाएगा. नाथन एलिस को पहले जाय रिचर्डसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया था. रिचर्डसन को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी.

स्मिथ के टीम के कप्तान बनने का अर्थ यह है कि ऑस्ट्रेलिया के बीते पांच वनडे में चार कप्तान हो जाएंगे. आरोन फिंच ने सितंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद संन्यास का ऐलान किया था. इसके बाद कमिंस को कप्तान बनाया गया. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्हें आराम दिया गया तो नवंबर में जोश हेजलवुड ने यह भूमिका निभाई थी.

हेजलवुड टेस्ट सीरीज के दौरान ही चोटिल होकर ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं और ऐसे में भारत के खिलाफ सीरीज के लिए वह विकल्प नहीं थे. स्मिथ ने पहल 51 वनडे इंटरनैशनल में कंगारू टीम की कप्तानी की है.

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
डेविड वॉर्नर, ट्राविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, मार्कस स्टॉयनिस, एलेक्स कैरी, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिश, शॉन एबॉट, एश्टन ऐगर, मिशेल स्टार्क, नाथन एलीस, एडम जंपा

Editor's Pick