अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्टीव स्मिथ की वापसी में हो सकती है देरी

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ मंगलवार कोहनी की सर्जरी करवाएंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 12, 2019, 03:27 PM IST

Published On Jan 12, 2019, 03:27 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2019, 03:27 PM IST

Steven Smith ( Getty Images)

बॉल टैंपरिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के अंतर्राष्ट्रीय कमबैक में देरी हो सकती है। स्मिथ को हाल ही में कोहनी की चोट के चलते बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अपनी टीम कॉमिला विक्टोरियंस के दो मैचों से बाहर हो गए थे।

ये भी पढ़ें: भारत के लिए 10,000 वनडे रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बने महेंद्र सिंह धोनी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मिथ कोहनी का एमआरआई करवाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई लौटे थे। स्कैन के बाद ये खबर आई है कि स्मिथ को कोहनी की सर्जरी करवानी पड़ेगी, जिसके चलते मार्च 2019 में होने वाली उनकी अंतर्राष्ट्रीय वापसी में देरी हो सकती है। स्मिथ मंगलवार को अपनी दाईं कोहनी की सर्जरी कराएंगे जिसके बाद छह हफ्ते तक उन्हें ब्रेस पहनना होगा। इसके बाद ही उनका रीहैब शुरू हो पाएगा।

ये भी पढ़ें: सिडनी में रोहित शर्मा का शतक, सौरव गांगुली की कर ली बराबरी

मुमकिन है कि स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग में भी नहीं खेल पाएंगे। बता दें कि आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने 2019 के सीजन के लिए स्मिथ को रीटेन किया था। उम्मीद है कि स्मिथ विश्व कप 2019 और एशेज सीरीज के लिए समय पर फिट हो सकेंगे।

Editor's Pick