×

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए स्टीवन फिन की हुई इंग्लैंड टीम में वापसी

स्टीवन फिन अक्टूबर माह में इंग्लैंड - पाकिस्तान श्रृंखला के दौरान चोटिल हो गए थे

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 15, 2015 12:52 PM IST

फिन जल्दी ही दक्षिण अफ्रीका जाकर टीम से जुड़ेंगे  © Getty Images
फिन जल्दी ही दक्षिण अफ्रीका जाकर टीम से जुड़ेंगे © Getty Images

लंदन। पिछले कुछ समय से पैर की चोट के कारण इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरू हो रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम में वापसी कर रहे हैं। फिन अक्टूबर में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला की शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से उन्हें वापस अपने देश लौटना पड़ा था। चोट से वापसी करते हुए फिन ने यूएई में पाकिस्तान-ए के खिलाफ इंग्लैंड लायंस की तरफ से शुक्रवार और रविवार को दो टी-20 मैचों में खेले। फिन यहां से दक्षिण अफ्रीका जाएंगे जहां वह टीम से जुड़ेंगे। इंग्लैंड को दौरे का पहला मैच पॉटशेफस्टॉर्म के सेनवेस पार्क में दक्षिण अफ्रीका इनविटेशनल एकादश के खिलाफ खेलना है।

TRENDING NOW

सोमवार को ‘ईसीबी डॉट को डॉट यूके’ से बातचीत में उन्होंने कहा, “लायंस के साथ खेल कर मैं बुहत खुश हूं। मैंने अपने हिस्से के ओवर डाले और मेरा पैर भी अब ठीक है। मैं टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका में जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।” फिन इंग्लैंड टीम के एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं वह अभी तक 26 टेस्ट मैचों में 28.58 के बेहतरीन औसत से 102 विकेट ले चुके हैं। फिन ने टेस्ट मैचों में पर्दापण साल 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था। टेस्ट मैचों में नंबर एक पायदान पर बनी हुई दक्षिण अफ्रीका की घरेलू परिस्थिति में इंग्लैंड के लिए उनसे पार पाना आसान नहीं होगा। लेकिन फिन की टीम में वापसी से इंग्लैंड टीम का मनोबल काफी बढ़ा है। आशा की जा रही है कि फिन डरबन में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में खेलते नजर आएंगे।ये भी पढ़े: केविन पीटरसन ने ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन का उड़ाया मजाक