सबसे तेज 6,000 टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने स्टीवन स्मिथ

स्मिथ सबसे तेज 6,000 रन बनाने के मामले में केवल महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमेन से पीछे हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 05, 2018, 12:53 PM IST

Published On Jan 05, 2018, 12:53 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2018, 12:53 PM IST

स्टीवन स्मिथ © Getty Images

टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट में एक और बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। स्मिथ ने पांचवें एशेज टेस्ट के दूसरे दिन केवल 26 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे किए हैं। इसी के साथ स्मिथ सबसे तेज 6,000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। स्मिथ इस सूची में अब केवल महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। स्मिथ ने 61 टेस्ट मैचों की 111 पारियों में 6,000 का आंकड़ा छुआ है। जबकि सर ब्रैडमेन ने केवल 68 पारियों में ये मुकाम हासिल किया था।

सबसे तेज 6,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाज मैच पारी विपक्षी टीम
डॉन ब्रैडमेन 45 68 भारत
स्टीवन स्मिथ 61 111 इंग्लैंड
गैरी सोबर्स 65 111 इंग्लैंड
वैली हैमंड 70 114 दक्षिण अफ्रीका
लियोनॉर्ड हटन 66 116 वेस्टइंडीज

सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान मेसन क्रेन के 53वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में ये मुकाम हासिल किया। वैसे भी स्मिथ की तुलना दिग्गज खिलाड़ी ब्रैडमेन से होती ही रहती है और अब वो उनसे केवल एक पायदान नीचे हैं। हाल ही में स्मिथ ने ब्रैडमेन के बाद बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा टेस्ट रेंटिंग हासिल की थी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/the-ashes-2017-18-5th-test-david-warner-usman-khawaja-score-fifties-as-australia-trail-england-by-153-runs-on-day-2-675809″][/link-to-post]

बता दें कि स्मिथ 6,000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने लगभग 28 साल की उम्र में ये कीर्तिमान हासिल किया है। वहीं भारत के दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर  ने केवल 26 साल की उम्र में अपने 6,000 टेस्ट रन पूरे कर लिए थे। इस सूची में दूसरा नंबर इंग्लैंड के एलिस्टेयर कुक का है, जिन्होंने 27 साल की उम्र में ये कारनामा किया था।

Editor's Pick