- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steven Smith can still come back as Australia captain, says Adam Gilchrist
स्टीवन स्मिथ एक बार फिर बन सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान :एडम गिलक्रिस्ट
बॉल टेंपरिंग विवाद स्टीवन स्मिथ इस वक्त एक साल का बैन झेल रहे हैं।
Published On Oct 10, 2018, 01:44 PM IST
Last UpdatedOct 10, 2018, 01:44 PM IST
With Steven Smith currently suspended, there
बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ, उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया। बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर भी नौ महीने का बैन लगा। तत्कालीन कोच डैरेन लेहमन को इस मामले में क्लीन चिट दे दी गई थी, लेकिन उन्हें भी कोच पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
फिलहाल स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर दुनिया भर की क्रिकेट लीग में खेल रहे हैं। उनपर लगे प्रतिबंध की अवधी अगले साल मार्च में खत्म होगी। बॉल टेंपरिंग विवाद के मास्टरमाइंड रहे डेविड वार्नर अब कभी ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान नहीं बन पाएंगे, लेकिन ऐसा कोई प्रतिबंध स्टीवन स्मिथ पर नहीं लगाया गया है।
एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि भविष्य में स्टीवन स्मिथ एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान बन सकते हैं। गिलक्रिस्ट ने फॉक्स स्पोर्ट्स डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत के दौरान कहा, “स्टीवन स्मिथ की उम्र महज 29 साल है। उनके पास अभी काफी लंबा करियर सामने है। ऐसे में उनके पास दोबारा टीम का कप्तान बनने का पूरा चांस है। वो एक युवा खिलाड़ी है। अगर वो लंबे समय तक क्रिकेट में रहना चाहता है तो वो दोबारा टीम का कप्तान भी बन सकता है।”
गिलक्रिस्ट ने कहा, “हम सभी ने देखा है कि उन्हें अपनी गलती का पछतावा है। इस घटना के बाद से उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है।” मौजूदा कप्तान टिप पेन की तारीफ करते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने कहा, “वो एक अच्छा कप्तान है। विकेट के पीछे उसकी भूमिका काफी अच्छी है। उन्होंने कई शानदार कैच पकड़े। उनकी लीडरशिप भी प्रशंसा के काबिल है।”