मेलबर्न में शतक से चूके स्टीवन स्मिथ, फिर भी दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
पहली पारी में स्टीवन स्मिथ 76 रन पर आउट हुए
Published On Dec 27, 2017, 11:59 AM IST
Last UpdatedDec 27, 2017, 11:59 AM IST

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में स्टीवन स्मिथ शतक से चूक गए। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में स्टीवन स्मिथ 76 रन पर बोल्ड हो गए। स्मिथ को अपना पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज टॉम कर्रन ने बोल्ड किया। स्टीवन स्मिथ के बोल्ड होने पर किसी को यकीन नहीं हुआ क्योंकि उनकी मौजूदा फॉर्म इतनी जबर्दस्त है कि उनको आउट करना नामुमकिन सा ही लगता है। पहली पारी में तो स्टीवन स्मिथ का बल्ला शतक से कम पर रुकता ही नहीं।
पहली पारी के बादशाह स्मिथ
स्टीवन स्मिथ ने घरेलू सरजमीं पर जब भी पहली पारी में अर्धशतक लगाया है तो वो शतक जरूर पूरा करते हैं। पिछली 10 पारियों में स्टीवन स्मिथ ने ऐसा ही किया है। लेकिन 11वीं पारी में स्टीवन स्मिथ शतक लगाने से चूक गए, वो सैकड़ा नहीं जड़ पाए। बहरहाल स्टीवन स्मिथ ने अपना नाम एक खास लिस्ट में जरूर शामिल करा लिया। स्टीवन स्मिथ 7वें ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने एशेज में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। स्टीवन स्मिथ के मौजूदा सीरीज में 5 पारियों में 125.50 के औसत से 502 रन हैं।
Getting the world’s best Test batsman as your maiden wicket #ohwhatafeeling#Ashes @Toyota_Aus pic.twitter.com/dXhA7k16qT
— cricket.com.au (@CricketAus) December 27, 2017
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/the-ashes-2017-18-4th-test-james-anderson-has-passed-courtney-walshs-tally-of-519-test-wickets-673688″][/link-to-post]
एशेज की एक सीरीज में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है। जिन्होंने 1936-37 में 810 रन ठोक डाले थे। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गावर हैं जिन्होंने 1985 में 732 रन बना डाले थे। 680 रन बनाकर ब्रैडमैन तीसरे नंबर पर हैं। 597 रन बनाने वाले एलन बॉर्डर चौथे, 576 रन बनाकर रिकी पॉन्टिंग पांचवें नंबर पर हैं। मौजूदा एशेज सीरीज में अभी स्टीवन स्मिथ को 3 पारियां और खेलनी हैं और वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में डेविड गावर के रिकॉर्ड को तो तोड़ ही सकते हैं।