• Home
  • News
  • Steven Smith, David Warner, Cameron Bancroft to remain banned: Cricket Australia

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऐलान, नहीं हटेगा स्मिथ-वार्नर का बैन

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स एसोसिएशन ने बॉल टैंपरिंग समीक्षा के आधार पर स्मिथ, वार्नर और बैनक्रॉफ्ट पर से बैन हटाने की मांग की थी।

Edited By : Gunjan Tripathi |Oct 29, 2018, 07:42 PM IST

Published On Oct 29, 2018, 07:42 PM IST

Last UpdatedOct 29, 2018, 07:42 PM IST

Steven Smith, David Warner (AFP Image)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाले सीरीज से पहले गेंद से छेड़छाड़ मामले में स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बेनक्राफ्ट पर लगा बैन घटाने पर पुनर्विचार नहीं करेगा। दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ मामले में भूमिका के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल मार्च में तत्कालीन कप्तान स्टीवन स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर को एक साल के लिए अंतरराष्ट्रीय और स्टेट क्रिकेट से बैन किया था जबकि बेनक्राफ्ट को नौ महीने के बैन की सजा दी थी।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ ने इस तिकड़ी को दी सजा को ‘कड़ा’ करार दिया था और इस पर पुनर्विचार की मांग की थी लेकिन सीए के चेयरमैन डेविड पीवर ने इससे इनकार कर दिया। पीवर ने कहा ‘‘बोर्ड ने काफी विस्तृत विचार के बाद ये बैन लगाया था। इसलिए बैन जारी रहेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड का चेयरमैन होने के नाते दक्षिण अफ्रीका में जो हुआ मैं उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं लेकिन मुझे यकीन है कि हम यहां से आगे बढ़ने की स्थिति में हैं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पीवर ने कहा, ‘‘हमने कई सबक सीखे और बेशक इसके बाद से काफी काम हुआ। खेलने वाले समूह और संगठन के भीतर हमें चीजों को आगे ले जाना होगा।’’ भारत के खिलाफ सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी जिसमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, चार टेस्ट और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। ये दौरा 21 जनवरी को खत्म होगा। स्मिथ और वार्नर पर लगा बैन अप्रैल 2019 तक प्रभावी रहेगा जबकि बेनक्राफ्ट का निलंबन जनवरी तक है।

(पीटीआई न्यूज)

Editor's Pick