- Home
- News
- Steven Smith, David Warner made a serious mistake but they are not bad guys, says Darren lehmann
स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर से गलती हुई लेकिन वो बुरे लोग नहीं है: डैरन लेहमैन
ऑस्ट्रेलियाई कोच ने फैंस से स्मिथ, वॉर्नर को माफ करने की अपील की है।
Published On Mar 29, 2018, 12:46 AM IST
Last UpdatedMar 29, 2018, 12:46 AM IST
ऑस्ट्रेलिया टीम के कोच डैरन लेहमेन © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमैन ने स्वीकार किया कि स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर ने बड़ी गलती की है लेकिन उन्होंने लोगों से अपील की कि इन दोनों क्रिकेटरों की तरफ मानवीय रवैया अपनाएं क्योंकि वे बुरे लोग नहीं हैं। लेहमैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस मामले से जुड़े खिलाड़ियों को काफी गंभीर सजा दी गई है और उन्हें पता है कि उन्हें इसके नतीजों का सामना करना होगा। उन्होंने भयंकर गलती की लेकिन वे बुरे लोग नहीं हैं। कोच के रूप में मुझे उनके और उनके परिवार के लिए बुरा लग रहा है। मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में मीडिया और प्रशंसकों को ये नहीं भूलना चाहिए।’’
लेहमैन ने कहा कि सभी को याद रखना चाहिए कि हम सभी अपने जीवन में गलती करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसका एक मानवीय पहलू भी है। उन्होंने गलती की, जैसे सभी करते हैं, मैंने भी की हैं। वो युवा हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि लोग उन्हें दूसरा मौका देंगे। उनका स्वास्थय हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। हाल के समय में टीम को नकारात्मक तरीके से दिखाया गया और हमें अपने खेलने को लेकर कुछ चीजों में बदलाव की जरूरत है।’’
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ball-tampering-row-ca-suspended-steven-smith-david-warner-for-1-year-cameron-bancroft-handed-9-months-ban-696380″][/link-to-post]
लेहमैन ने साफ किया है वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे, हालांकि इस घटनाके बाद टीम के खेल के तरीके में बदलाव जरूर करेंगे। उन्होंने कहा, “मैं इस्तीफा नहीं देने वाला। हमे अपने खेल के तरीके को बदलना होगा और उसके साथ ही खेल की सीमाओं को भी। हां, पहले हमने कई बार सीमा पार की है लेकिन ये खेल में आगे बढ़ने का सही रास्ता नहीं है। हां, मुझे पूरा यकीन है कि खिलाड़ी बदल सकते हैं, मुझे बदलने की जरूरत है।”
लेहमैन ने इस विवाद के लिए ऑस्ट्रेलिया की जनता और सभी क्रिकेट परिवारों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, “शनिवार को जो कुछ भी हुआ वो स्वीकार किए जाने लायक नहीं है। हम काफी निराश हैं और बतौर टीम हमें पता है हमने कई लोगों की उम्मीदें तोड़ी हैं और उसके लिए हम माफी मांगते हैं।”