- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Steven Smith, David Warner recall won’t solve Australian cricket problem, says Shane Warne
'स्मिथ-वार्नर की वापसी से नहीं होगा ऑस्ट्रेलिया की समस्या का समाधान'
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से मात दी है।
Published On Jan 08, 2019, 02:23 PM IST
Last UpdatedJan 08, 2019, 02:23 PM IST
Shane Warne (File Photo) © Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न का मानना है कि टीम में स्मिथ और वार्नर के आ जाने से टीम की समस्या का समाधान नहीं हो पाएगा। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के सिस्टम को पूरी तरह से मरम्मत की जरूरत है। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी यही बात कह चुके हैं।
पढ़ें:- सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम देने के लिए तीन नए पेसर्स की तलाश में टीम इंडिया
शेन वार्न ने कहा कि निश्चित तौर पर स्मिथ और वार्नर के टीम में वापस आने से फर्क पड़ेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में पूरी तरह से मरम्मत की जरूरत है। हमें सभी स्तर पर कोचिंग प्रोग्राम, अंडर-23 प्रोग्राम और अकादमी क्रिकेट में बदलाव की जरूरत है। हम इस वक्त क्वालिटी स्मार्ट क्रिकेटर नहीं बना पा रहे हैं। ऐसा क्यों हो रहा है ?
Unfortunately, I have to agree with @MichaelVaughan here Jnr. Yes Warner & Smith will help, but Aust cricket needs a complete overhaul re the following. Coaching at all levels, the ridiculous under 23 programme, academy etc. As we are not producing quality smart cricketers-why ? https://t.co/ZBBYToJl7O
— Shane Warne (@ShaneWarne) January 8, 2019
वार्न ने कहा, “भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हमारे तेज गेंदबाज एक भी एलबीडब्ल्यू नहीं कर पाए। हमारे बल्लेबाज एक भी शतक नहीं बना पाए। हमारे युवा बल्लेबाज कहां हैं। शेफील्ड शील्ड एक ऐसा घरेलू टूर्नामेंट बन गया है जहां से खिलाड़ियों को जब मन करता है उठा लिया जाता है। ग्रेड क्रिकेट लगातार पिछड़ता जा रहा है। ये निर्णय कौन ले रहा है ?”
पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज, न्यूजीलैंड दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम
इससे पहले माइकल वॉन ने डेली टेलीग्राफ के लिए लिखा था, “जिस समस्या से ऑस्ट्रेलिया की टीम इस वक्त गुजर रही है वो इससे कहीं ज्यादा बड़ी और गहरी है। अगर आपको लगता है कि स्मिथ और वार्नर के टीम में आने से इस समस्या का समाधान हो जाएगा तो आप पूरी तरह से गलत हैं।”
माइकल वॉन का ये बयान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मार्क वॉ के उस बयान पर आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्मिथ और वार्नर के वापस आने के बाद आप टीम में बड़ा अंतर देखेंगे। अगर आप किसी भी टीम में से दो बड़े खिलाड़ी निकाल दो तो पता चलेगा कि क्या होता है। विराट कोहली, जो रूट अैर केन विलियमसन को टीम से निकालकर देखें जरा।