×

टीम इंडिया से मिली हार के बाद स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान

हमारी योजना धोनी को कोई मौका नहीं देने की थी। पहली योजना उन्हें ऑउट करने की थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 24, 2016 12:10 PM IST

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ © Getty Images
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ © Getty Images

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए 5वें वनडे व अंतिम मैच में हुए बेहद रोमांचक मुकाबले मुकाबले में भारत को मिली जीत से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ बेहद निराश दिखे उन्होंने कहा कि इस हार के लिए खराब क्षेत्ररक्षण को जिम्मेदार हैं। आपको बता दें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4-0 की बढ़त बना ली थी और उसका इरादा टीम इंडिया को क्लीनस्वीप देने का था,लेकिन भारत के खिलाफ अंतिम वनडे में उनकी टीम को छह विकेट से हार मिली। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 330 रन बनाए लेकिन बेहद कड़े मुकाबले में धोनी की टीम को दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल करने से नहीं रोक पाई। ये भी पढ़ें: टीम इंडिया ने हमेशा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेला: धोनी

ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्ररक्षकों ने रोहित शर्मा (99) और धोनी (34) को अहम मौकों पर जीवनदान दिए जबकि अन्य मौकों पर भी खराब क्षेत्ररक्षण से भारत को मौका दिया। स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमने अंतिम दो ओवर में काफी रन नहीं बनाए और फिर कैच टपकाए। मुझे लगता है कि दोनों कारणों से हमने आज मैच गंवाया। लेकिन क्षेत्ररक्षण के कारण आज रात हमें काफी नुकसान उठाना पड़ा। ये भी पढ़ें: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, चौथा टेस्ट- दूसरा दिनः शुरूआती झटकों से उबरा इंग्लैंड

हमने कुछ आसान कैच छोड़े और जब आप ऐसे खिलाड़ियों के कैच छोड़ते हो तो वे वापसी करते हुए आपको नुकसान पहुंचाते हैं। स्पाइडर कैम आज हमारा सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक रहा जिसने चार रन बचाए।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना धोनी को कोई मौका नहीं देने की थी। पहली योजना उन्हें ऑउट करने की थी लेकिन हमें जो मौका मिला हम उसका फायदा नहीं उठा पाए।

हम क्रीज पर आने पर उस पर दबाव बनाने में सफल रहे, उसने उस समय कुछ खाली गेंदें खेली जब हम उसका विकेट हासिल करने की कोशिश कर रहे थे। वह खतरनाक खिलाड़ी है और उसने सही समय पर बाउंड्री लगाई और मुझे लगता है कि अंतिम ओवर में उसके छक्के ने उन्हें जीत दिला दी।’

TRENDING NOW

 

टीम इंडिया ने हमेशा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेला: धोनी