कोहुनी में चोट के कारण पीएसएल से बाहर हो सकते हैं स्‍टीव स्मिथ

स्मिथ ने पीएसएल के छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स से यूएई में खेले जाने वाले मैचों के लिए करार किया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 12, 2019, 05:11 PM IST

Published On Jan 12, 2019, 05:11 PM IST

Last UpdatedJan 12, 2019, 05:11 PM IST

Steve-Smith @ AFP

ऑस्ट्रेलिया के निलंबित कप्तान स्टीव स्मिथ का कोहुनी में चोट लगने के कारण बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) के बाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलना भी संदिग्ध है।

पढ़ें: विनोद राय चाहते हैं ‘जल्द हो जांच’, एडुल्जी को ‘लीपापोती’ का डर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मिथ ने पीएसएल के छठी फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स से यूएई में खेले जाने वाले मैचों के लिए करार किया है लेकिन चोट के बाद उन्हे छह सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ पर गेंद से छेड़छाड के आरोप के बाद एक साल का प्रतिबंध लगाया था जो मार्च में खत्म होगा।

पढ़ें: सिडनी वनडे में टीम इंडिया के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं कप्तान कोहली

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कोमिला विक्टोरियन्स की ओर से खेलते हुए स्मिथ अपनी कोहुनी को चोटिल कर बैठे। स्मिथ को कोहुनी की सर्जरी की सलाह दी गई है।

कोहली की एमआरआई करवाने स्‍वदेश लौटे थे स्मिथ

स्मिथ कोहुनी का एमआरआई करवाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई लौटे थे। स्कैन के बाद ये खबर आई है कि स्मिथ को कोहुनी की सर्जरी करवानी पड़ेगी, जिसके चलते मार्च 2019 में होने वाली उनकी अंतर्राष्ट्रीय वापसी में देरी हो सकती है। स्मिथ मंगलवार को अपनी दाईं कोहनी की सर्जरी कराएंगे जिसके बाद छह हफ्ते तक उन्हें ब्रेस पहनना होगा। इसके बाद ही उनका रीहैब शुरू हो पाएगा।

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick