स्टीवन स्मिथ ने जो रूट की हिम्मत की जमकर तारीफ की

रूट सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन बीमार होने के बाद भी बल्लेबाजी करने उतरे थे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 08, 2018, 05:50 PM IST

Published On Jan 08, 2018, 05:50 PM IST

Last UpdatedJan 08, 2018, 05:50 PM IST

जो रूट © Getty Images

इंग्लैंड भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज हार गई हो लेकिन सिडनी टेस्ट के आखिरी दिन जो रूट ने जिस तरह का हौसला दिखाया स्टीवन स्मिथ भी उससे प्रभावित हो गए। सिडनी टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद रूट की तबियत खराब हो गई। रात में ही रूट को अस्पताल ले जाना पड़ा था लेकिन बीमार होने के बाद भी कप्तान मैच के पांचवें दिन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। स्मिथ ने रूट की तारीफ करते हुए कहा, “ऐसा करने के लिए बहुत हिम्मत की जरूरत पड़ती है। आप देख सकते थे कि उसे थोड़ी परेशानी हो रही थी, खासकर रनों के लिए दौड़ते समय।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/the-ashes-2017-18-3rd-time-4-bowlers-take-20-wickets-for-a-team-in-a-series-and-other-records-676578″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के 4-0 से सीरीज जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “वो एक मजबूत शख्स है। ऐसे में मैदान पर उतरना ही बड़ी बात है और उसपर पैड पहनकर बल्लेबाजी करना शानदार कोशिश थी। इससे उसके चरित्र का पता चलता है। वो अपनी टीम के सामने एक मजबूत उदाहरण रखना चाहता था। पूरे दौरे पर उसने अच्छी कप्तानी की है।” पांचवें दिन थोड़ी देर बल्लेबाजी करने के बाद रूट वापस ड्रेसिंग रूम में लौट गए और इस दौरान कप्तानी की जिम्मा उप-कप्तान जेम्स एंडरसन ने संभाला।

एंडरसन ने रूट की तबियत के बारे में बात करते हुए कहा, “वो पेट दर्द की वजह से रात भर जागता रहा। मुझे लगता है कि पिछले कुछ दिनों से हो रही तेज गर्मी की वजह से ऐसा हुआ। उम्मीद है ये छोटी सी परेशानी हो, थोड़ी नींद और रिहाइड्रेशन के बाद वो पूरी तरह ठीक हो जाए।” एंडरसन ने बताया कि रूट बिल्कुल भी नींद नहीं ली है और कुछ खाया भी नहीं है।

Editor's Pick